
मकान में लगी आग, महिला जिंदा जली, घर में रखे थे डीजल व पेट्रोल के ड्रम
मकान में लगी आग, महिला जिंदा जली, घर में रखे थे डीजल व पेट्रोल के ड्रम
- नोहर के वार्ड 14 की घटना
- आग लगने के कारणों का नहीं लगा पता
- प्रशासन करेगा जांच
हनुमानगढ़/नोहर. नोहर कस्बे के वार्ड 14 स्थित मकान में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इससे एक महिला जिंदा जल गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि मकान के अंदर पेट्रोल व डीजल के भरे कई ड्रम रखे हुए थे। उनके आग पकडऩे से स्थिति भयानक हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमला व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नोहर की फायर बिग्रेड के अलावा अनेक पानी के टैंकर भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर हालात नियंत्रण में नहीं आए। इसके बाद हनुमानगढ़, रावतसर व भादरा से दमकल मंगवाई गई। सबने मिलकर आग पर काबू पाया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही आग की लपटें दिखाई दे रही थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। एसडीएम पंकज गढ़वाल ने बताया कि मकान में पट्रोल व डीजल से भरे ड्रम कहां से आए, इसकी जांच की जाएगी। पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल भी मौके पर मौजूद रहे।
आग बुझाने के लिए एक कमरे की दीवार तोडकऱ भीतर मिट्टी डाली गई तथा पानी की बौछार की गई।
अचानक लगी आग
वार्ड 14 निवासी सतवीर सहारण के मकान में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। घटना के समय सतवीर सहारण की पत्नी, पुत्री व मां घर में थी। आग बढ़ती देख पुत्री व मां घर से बाहर निकल गए। मगर सतवीर सहारण की पत्नी सुनीता (48) को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस कारण वह कमरे में ही फंस गई। जिस कमरे में सुनीता थी, उसमें आग तेज होने के कारण वो अंदर ही झुलस गई तथा उसकी मृत्यु हो गई। बाद में मौके से सुनीता का शव निकालकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।
Published on:
13 Feb 2024 10:05 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
