6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी व भादरा थाना क्षेत्र में किसान आंदोलन के दृष्टिगत पुलिस के विशेष दल गठित

जिले में हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी व भादरा थाना क्षेत्र में किसान आंदोलन के तहत किसान संगठनों के अगले कुछ दिनों में विभिन्न आयोजन होने हैं। इसके मद्देनजर एसपी ने चिह्नित किए गए संवेदनशील थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिहाज से पुलिस की विशेष टीमें गठित की हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी व भादरा थाना क्षेत्र में किसान आंदोलन के दृष्टिगत पुलिस के विशेष दल गठित

हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी व भादरा थाना क्षेत्र में किसान आंदोलन के दृष्टिगत पुलिस के विशेष दल गठित

हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी व भादरा थाना क्षेत्र में किसान आंदोलन के दृष्टिगत पुलिस के विशेष दल गठित
- अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर दिया जोर
हनुमानगढ़. जिले में हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी व भादरा थाना क्षेत्र में किसान आंदोलन के तहत किसान संगठनों के अगले कुछ दिनों में विभिन्न आयोजन होने हैं। इसके मद्देनजर एसपी ने चिह्नित किए गए संवेदनशील थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिहाज से पुलिस की विशेष टीमें गठित की हैं। नव नियुक्त पुलिस कप्तान विकास सांगवान ने एसपी कार्यालय सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली अपराध समीक्षा बैठक में यह निर्णय किया। बैठक में पुलिस विभाग की सौ दिवसीय कार्ययोजना के तहत तय किए गए लक्ष्यों की पूर्ति को लेकर मंथन किया गया। कार्ययोजना के अनुसार शत प्रतिशत प्रयास कर लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया गया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा लम्बित प्रकरणों के जल्दी निपटारे को लेकर एसपी सांगवान ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके अलावा किसान आंदोलन व कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने एसपी को बताया कि जिले के हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी व भादरा थाना क्षेत्र में किसान आंदोलन के तहत किसान संगठनों के अगले कुछ दिनों में विभिन्न आयोजन हैं। इसके मद्देनजर एसपी ने चिह्नित किए गए संवेदनशील थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिहाज से पुलिस की विशेष टीमें गठित की। गोगामेड़ी के रेलवे स्टेनश परिसर में होने वाले प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के संबंध में एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में एएसपी नीलम चौधरी, डीएसपी अरविन्द बैरड़ सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग