25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इश्क लड़ाकर की थी शादी, इसलिए घूम रहा रिवॉल्वर व 18 कारतूस लेकर, पुलिस के सामने नहीं चली, भेजा जेल

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/  
2 min read
Google source verification
Ishq was married to marriage

इश्क लड़ाकर की थी शादी, इसलिए घूम रहा रिवॉल्वर व 18 कारतूस लेकर, पुलिस के सामने नहीं चली, भेजा जेल

इश्क लड़ाकर की थी शादी, इसलिए घूम रहा रिवॉल्वर व 18 कारतूस लेकर, पुलिस के सामने नहीं चली, भेजा जेल
- प्रेम विवाह करने के कारण बताया जान को खतरा
- पुलिस ने भिजवाया जेल
हनुमानगढ़. टाउन में अवैध रिवॉल्वर व डेढ़ दर्जन कारतूस लेकर घूम रहे एक जने को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपित को रविवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश कर जेल भिजवा दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी विष्णुदत्त बिश्नोई ने शनिवार रात करीब सवा नौ बजे गश्त के दौरान फतेहगढ़ मोड़ पर घूम रहे एक जने को रुकवा कर पूछताछ की। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर तलाशी ली तो उसके पास 25 बोर का रिवॉल्वर मिला। साथ ही 18 कारतूस भी उसके कब्जे से बरामद किए गए। आरोपित की पहचान ओमप्रकाश स्वामी पुत्र मामराज स्वामी निवासी शिव कॉलोनी, आदमपुर मंडी, हरियाणा के रूप में हुई। जांच अधिकारी एएसआई करतार सिंह ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ के दौरान रिवॉल्वर लाइसेंसी होना बताया। मगर जांच के दौरान वह लाइसेंस को लेकर कोई दस्तावेज व तथ्य पेश नहीं कर सका। आरोपी ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। इस कारण जान को खतरा है। इसी के चलते सुरक्षा के लिए पिस्तौल लेकर घूमता हूं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विवाह स्थल से चुराई बाइक
हनुमानगढ़ शहर में बाइक चोरों पर लगाम लगती नहीं दिख रही। टाउन से शनिवार रात फिर बाइक चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार हरगोविन्द गोयल निवासी टाउन मोटर साइकिल लेकर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए टाउन में रावतसर रोड स्थित उत्तम मैरिज पैलेस गए। समारोह से रात करीब बारह बजे निपट कर जब घर जाने के लिए बाइक संभाली तो गायब थी। कोई अज्ञात जना उसे चुराकर ले गया। इस संबंध में टाउन थाने में अज्ञात के खिलाफ परिवाद दिया गया है।