
कार्यकर्ता बस की छतों पर सवार होकर गुजरे, पुलिसकर्मी देखते रहे
कार्यकर्ता बस की छतों पर सवार होकर गुजरे, पुलिसकर्मी देखते रहे
-संपूर्ण कर्जमाफी की मांग को लेकर भाजपा ने किया कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन
हनुमानगढ़. संपूर्ण कर्जमाफी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी। नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान बसों की छतों पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता जब कलक्टे्रट के आगे से गुजरे तो पुलिसकर्मी चुपचाप देखते रहे। किसी पुलिसकर्मी ने उन्हें छत से नीचे उतरने के लिए नहीं कहा। इस दौरान कलक्ट्रेट के समक्ष हुई सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार संपूर्ण कर्जमाफी नहीं करती है तो आगे आंदोलन तेज करेंगे। प्रदर्शन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के निवास के आगे सभा की। जिसमें कांग्रेस पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ होने तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, किसान मोर्चा के रामसिंह बराड़, जिला प्रवक्ता जसप्रीत सिंह जेपी, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीराम गोदारा, हरिमोहन महर्षि, कपूर सिंह, पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची, संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीनी, सभापति राजकुमार हिसारिया, उपसभापति नगीना बाई, पूर्व विधायक द्रोपदी मेघवाल, देवेंद्र पारीक, अमित सहू, पारितोष सारस्वत, दीपक खाती, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंवर, पार्षद नसीब कौर सहित अन्य कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे। दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं के रोष के चलते कलक्ट्रेट के आसपास पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।
Published on:
08 Feb 2019 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Hanumangarh: ढाणी में बना रहे थे ड्रग्स, पुलिस ने रसायन, एमडी और अफीम पकड़ी, सरकारी टीचर भी गिरफ्तार

