2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जवानी के जोश में, लव लिखा कच्ची पेंसिल से

किशोर-किशोरी ने लगाई नहर में छलांग नहर पर मिले मोबाइल फोन, कपड़ों का बैग व मोटर साइकिल दोनों मंगलवार शाम से गायब थे। इस संबंध में परिजनों ने संबंधित थाने में सूचना भी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lata Borad

•

Updated: 30 Dec 2016, 11:45 AM IST

love story made teenagers suicide

love story made teenagers suicide

हनुमानगढ़

मेगा हाइवे स्थित गांव लखूवाली में गुरुवार सुबह किशोर-किशोरी ने इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगा दी। आसपास के ग्रामीणों ने उनको देखा तो भागकर नहर पर पहुंचे। तब तक दोनों नहर में बहकर आगे निकल गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। टाउन थाना प्रभारी अनवर खान मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा पड़ताल की। पुलिस के अनुसार सुबह करीब ग्यारह बजे मोटर साइकिल आरजे 31 एसएफ पर सवार युवक-युवती नहर किनारे आए। कुछ देर दोनों वहां खड़े रहे। फिर कपड़ों से भरा बैग, दो मोबाइल फोन और मोटर साइकिल वहीं छोड़ नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने जाकर जब नहर पर देखा तो दोनों का पता नहीं चला। मौके से मिले एक मोबाइल फोन में तो सिम कार्ड ही नहीं था। जबकि दूसरा स्मार्टफोन लॉक था। पुलिस ने उसे जब्त कर लॉक खुलवाया। साथ ही विभिन्न थानों में सूचना भिजवाई। शाम तक पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की नहर में खोज की। मगर उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार नहर में कूदे किशोर की पहचान बजरंगलाल (17) पुत्र चंद्रपाल सोनी तथा किशोरी की पहचान पायल पुत्री सुरेन्द्र सुथार के रूप में हुई। उसकी आयु 12 वर्ष बताई गई है। दोनों टिब्बी के गांव गिलवाला के रहने वाले हैं।

लव लिखा कच्ची पेंसिल से

किशोर-किशोरी ने जो बैग मौके पर छोड़ा, उसमें कुछ कागज भी मिले। उसमें से एक पन्ने पर 'आई लव यू जानूÓ, 'जान दूंगाÓ व 'बजरंग संग पायलÓ लिखा हुआ था। यह सब कच्ची पेंसिल से लिखा हुआ था।