
सीईटीपी के लिए नगरपरिषद को संशोधित डिमांड नोटिस भेजने के दिए निर्देश
-जिला औद्योगिक सलाहरकार समिति की बैठक में जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने दिखाई सख्ती
हनुमानगढ़. जिला कलक्टर जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में जिला औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट में हुई। इसमें रीको क्षेत्र में फैक्ट्रियों से प्रवाहित हो रहे अपशिष्ट की रोकथाम को लेकर अधिकारियों ने विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिससे भविष्य में सीईटीपी का निर्माण कार्य आगे बढ़ सके। कलक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र में कॉमन एफ्यलेंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) की स्थापना को लेकर नगरपरिषद अधिकारियों को निर्देशित किया कि वो संशोधित डिमांड नोटिस रीको को भेजें ताकि सीईटीपी के लिए जमीन दी जा सके। रीको फेज द्वितीय में हाइटेंशन लाइन हटाने को लेकर जिला कलक्टर ने पचास फीसदी राशि जमा करवाने पर बिजली विभाग को सहमति जताने के निर्देश दिए। रेलवे लाइन के साथ डबल रोड़ का निर्माण करवाने को लेकर जिला कलक्टर ने एस्टीमेट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। फायर स्टेशन कोलेकर जिला कलक्टर ने कहा कि आरएम रीको और नगर परिषद आयुक्त जमीन देखकर आगमी दो दिन में रिपोर्ट दें। थाने के लिए बैठक में आए ओद्योगिक सलाहकार समिति के सदस्यों ने कॉर्नर का प्लाट की डिमांड की। रीको के पास यह प्लाट होने पर जिला कलक्टर ने उसे चिन्हित कर पुलिस को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक हरीश मित्तल ने बताया कि उद्योग केन्द्र के आगे की रोड बिल्कुल टूटी हुई है। साथ ही सडक़ पर लाइट भी नहीं है। इस पर जिला कलक्टर ने नगर परिषद को रोड़ पर लाइट लगाने और रोड़ बनाने का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर परिषद कमीश्नर को प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीण हाट बनाने को लेकर जमीन तलाशने को लेकर जिला कलक्टर ने आगामी सात दिन में मौका देखकर रिपोर्ट करने के निर्देश डीएम डीआईसी को दिए। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को गंगानगर रेलवे फाटक के पास गड्ढ़े को भरने के लिए कहा। जोधपुर डिस्कॉम के एसई एमएस चारण, एसई पीडब्ल्यूडी गुरनाम सिंह,जीएम डीआईसी हरीश मित्तल, रीको के सीआर चौधरी, नगर परिषद आयुक्त शैलेन्द्र गोदारा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।
Published on:
07 Feb 2019 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Hanumangarh: ढाणी में बना रहे थे ड्रग्स, पुलिस ने रसायन, एमडी और अफीम पकड़ी, सरकारी टीचर भी गिरफ्तार

