
घट स्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव शुरू
-माता भद्रकाली व ब्रह्माणी मंदिर में मेला शुरू
हनुमानगढ़. नवरात्र महोत्सव के पहले दिन रविवार को लोगों ने घरों में घट स्थापना की। साथ ही नवरात्र व्रत का संकल्प लिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित माता भद्रकाली मंदिर में अल सुबह से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे। माता भद्रकाली के जयकारे से मंदिर परिसर गंूज उठा। मंदिर परिसर में लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की। इसी तरह पल्लू में मां ब्रह्माणी मेला शुरू हो गया। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने माता ब्रह्मणी के दर्शन किए। टाउन में दुर्गापूजा महोत्सव के तहत रविवार को पूजा स्थल पर घट स्थापना की गई। चार अक्टूबर को बेल निमंत्रण तथा पांच अक्टूबर को मूर्ति अनावरण, छह अक्टूबर को महानिशा पूजन व 56 भोग लगाया जाएगा। सात अक्टूबर को सुबह हवन यज्ञ एवं कन्या पूजन होगा। दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन आठ अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का खुंजा नहर में विसर्जन के साथ होगा।
Published on:
29 Sept 2019 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
