
राजस्थान के हनुमानगढ़ में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के टीचर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पूरबसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सालभर में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। लेकिन, जब शिक्षक की इस हरकत के बारे में पता चला तो ग्रामीणों ने उसकी तबीयत से धुनाई की। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में पूरबसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता जयप्रकाश देग को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक सालभर से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है। फिलहाल, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।
गुस्साए परिजनों ने आरोपी शिक्षक को धुना
ग्रामीण भगवानाराम सहारण व राजपाल लावा ने बताया कि आरोपी शिक्षक सालभर से छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा था। गुरुवार को उसने तीन छात्राओं से अश्लील हरकतें की तो उन्होंने अपने अभिभावकों को अवगत करवाया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी।
शिक्षक को निलंबित करने की मांग
इधर, मामले को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय के गेट पर धरना दिया। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने की मांग को लेकर धरना दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बिशनसहाय, सीबीईओ दुलीचंद शर्मा मौके पर पहुंचे। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया
Published on:
28 Apr 2024 09:21 am
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
