8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेरा प्रेमियों के डर से बंद रहे स्कूल-कॉलेज, कलक्टर-एसपी ने की डेरा समर्थकों से समझाइश

गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण मामले में दोष साबित होने के बाद हनुमानगढ़ जिले में शनिवार को माहौल शांतिपूर्ण रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Kamlesh Kumar Sharma

•

Updated: 26 Aug 2017, 7:56 PM IST

hanumangarh

hanumangarh

हनुमानगढ़। पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण मामले में दोष साबित होने के बाद हनुमानगढ़ जिले में शनिवार को माहौल शांतिपूर्ण रहा। दूसरे दिन सुबह दुकानों के शटर खुले तथा पेट्रोल पंपों पर भी कार्य शुरू हुआ। एहतियात के तौर पर कुछ एटीएम पर दूसरे दिन भी ताले लटके मिले। पंजाब-दिल्ली व हरियाणा रूट पर रोडवेज व रेल सेवा बंद रही। निजी स्कूल व कॉलेज बंद रहे। रेलवे ने इस रूट पर जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

पुलिस की टीम मुस्तैदी से बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी कर रही है। जिला प्रशासन डेरा प्रेमियों से लगातार संपर्क करके शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। दूसरी तरफ इंटरनेट सेवा शनिवार दूसरे दिन बंद रही।

गौरतलब है कि हनुमानगढ़ जिले में हजारों की तादाद में डेरा प्रेमी हैं। लेकिन जिला प्रशासन ने पहले ही ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा टीम से बैठक करके उन्हें आगाह कर दिया था। जिसके परिणाम हनुमानगढ़ जिले में अब तक शांति बनी हुई है। कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में इंटरनेट सेवा 29 अगस्त तक बंद रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जिले मेें लागू धारा 144 की अवधि 29 तक बढ़ा दी गई है। माहौल शांतिपूर्ण होने के बाद आगे किसी तरह का निर्णय लिया जाएगा।

थमे रहे बसों के पहिए, यात्री परेशान
हिंसा की आशंका को देखते हुए सड़कों पर बसों के पहिए थमे रहे। इसके वजह से यात्री परेशान दिखे। आसपास के ग्रामीण इलाकों में जाने के लिए नागरिकों ने टेम्पों पर सफर करना पड़ा। इसकी वजह से कई टेम्पों चालकों ने अधिक दाम भी वसूले। ज्यादातर लोक परिवहन व रोडवेज की बसें नहीं चलने से यात्री बसों के इंतजार में घंटो बैठ रहे। इसके मजबूरन इधर-उधर विकल्प तलाशने लगे।

जानकारी के अनुसार जंक्शन बस स्टेंड से आम दिनों में दिनभर में करीब 165 राजस्थान रोडवेज, प्राइवेट व हरियाणा रोडवेज बसें निकलती है। लेकिन शनिवार को पूरे दिन में बस स्टेंड से राजस्थान रोडवेज की 30—35 बसें ही निकाली। इनमें बीकानेर की तीन, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ से जयपुर वाया सरदारशहर, हनुमानगढ़-जयपुर वाया भादरा रुट की बसें रोडवेज प्रशासन ने निकाली। इसके अलावा अधिकांश बसें डिपो में खड़ी रही।

उधर, शुक्रवार शाम चार बजे के बाद ज्यादातर बसों को नजदीकी थानों में थमा दिया गया ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा की आंशका के चलते सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंच सके। हरियाणा रूट पर बसें बंद रही राजस्थान रोडवेज की हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, शिमला, दिल्ली इत्यादि रूट पर 22 बसों रोजाना निकलती हैं। लेकिन प्रशासन के निर्देशानुसार व हरियाणा व पंजाब के कई जिलों में कफ्र्यू होने के चलते एक भी बस नहीं गई। इसके अलावा हरियाणा व पंजाब रोडवेज हनुमानगढ़ बस स्टेंड में 22 से 23 बसें आती हैं, इसकी जगह पर एक भी बस नहीं आई।