30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : संगरिया की खबरें पढ़ें एक क्लिक में

संगरिया नगरपालिका द्वारा मच्छरों के उन्मूलन के लिए शनिवार को फोगिंग अभियान की शुरुआत भगतपुरा रोड स्थित गिला भवन से की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

vikas meel

•

Updated: 4 Nov 2017, 9:26 PM IST

fogging

fogging

मच्छर उन्मूलन के लिए नगरपालिका ने शुरू किया फोगिंग अभियान

संगरिया नगरपालिका द्वारा मच्छरों के उन्मूलन के लिए शनिवार को फोगिंग अभियान की शुरुआत भगतपुरा रोड स्थित गिला भवन से की गई। अधिशाषी अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि अभियान के तहत डीजल व दवा के घोल का मशीन के माध्यम से नालियों पर छिड़काव किया जाएगा। चार दिन में पूरे शहर में छिड़काव कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। इस अवसर पर संदीप कुमार गोदारा, पार्षद प्रतिनिधि संजीव गर्ग, नगरपालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सोनी, पार्षद सतविंद्र सिंह व विजयपाल, रामलाल बिस्सू, अमित सोनी, स्वच्छता निरीक्षक सुभाष बिश्नोई, श्याम धारणियां आदि उपस्थित रहे।

70 लाख की लागत से निर्मित कमरों का लोकार्पण


संगरिया क्षेत्र के गांव ढाबां के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक कृष्ण कड़वा द्वारा 70 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित 8 कमरों मय बरामदा व 95 हजार रुपए की लागत से तैयार लाडो शौचालय का लोकार्पण किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा शासन में प्रत्येक गांव व ढाणी में विकास कार्य हुए है। शेष रहे एक वर्ष के समय में विकास कार्यो का ओर गति दी जाएगी। विधायक ने गांव में स्टेडियम के निर्माण के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की जिससे गांवों की खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आ सके। विधायक ने इस अवसर पर गांव में स्थित रायगर बाबा गोशाला परिसर में विधायक निधि से पांच लाख रुपए से निर्मित शैड का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यपाल कूकणा, पंचायत समिति प्रधान रजनी देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलाई


ग्रामोत्थान विद्यापीठ कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ ली गई।इस कार्यक्रम में शिक्षा महाविद्यालय स्टाफ व चितौडग़ढ-जयपुर के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। कार्यक्रम को डॉ.अनूप कुमार, डॉ.चंद्रशेखर शर्मा, डॉ.महावीर कस्वा, संतोष झांझडिय़ा, डॉ.मुकेश कुमार, आनंद प्रकाश, रविंद्र कुमार, रघुवीर नैण, प्रशिक्षण प्रभारी प्रो.कैलाश चंद यादव, कार्यक्रम प्रभारी धर्मवीर बेनीवाल आदि ने भाग लिया।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग