3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट ने पार्षद की जमानत की खारिज

- नुकेरा में ग्रामीणों से बोले सहकारिता मंत्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 5 Jun 2018, 5:19 PM IST

sangria jaswinder singh bail Dismissed

sangria jaswinder singh bail Dismissed

संगरिया. विरासत में मिले प्लॉट का पालिका से तथ्यों को छुपाकर पट्टा बनवाकर उसे पंजीयन उपरांत कथित रुप से जरिए इकरारनामा बेच कर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार वार्ड २२ के पार्षद जसविंद्रसिंह उर्फ जस्सी का जमानत प्रार्थना पत्र अपर जिला सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंघल ने सुनवाई के बाद मंगलवार को खारिज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश गजरा की अदालत में 31 मई को पेश किया था। जिस पर उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में हनुमानगढ़ जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। जिसकी अपील अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंघल के यहां प्रस्तुत की गई तो मंगलवार को उसे अस्वीकार कर दिया।

पार्षद की ओर से एडवोकेट संजय आर्य, परिवादी राजेंद्र सहारण की ओर से अनिल शर्मा तथा राज्य की तरफ से एडवोकेट सुनील टांडी ने पैरवी की। मामले अनुसार आरोपी ने प्लॉट आवासीय भूमि में रुपातंरित करवाकर पंजीयन करवा लिया। लेकिन तथ्यों को छुपाते हुए ३० सितंबर १६ को एक हजार वर्गफुट वाले प्लॉट को बेचने का सौदा वार्ड २४ के राजेंद्र सहारण व वार्ड १२ के अमरसिंह राव से दस लाख में इकरारानामा से कर लिया।

'किसानों को लाभ दिलाना है मंशा..
संगरिया. सहकारिता मंत्री अजयसिंह क्लिक ने अपने ससुराल गांव नुकेरा में मंगलवार सुबह हुई सभा दौरान ग्रामवासियों से कहा कि किसानों को लाभ दिलाना सरकार की मंशा है। किसान कतई ना घबराएं। किसान लाभान्वित हो रहे हैं। जब हम अच्छा काम कर रहे हैं तो हमें घबराने की जरुरत नहीं है, कोई भी जांच के लिए पार्टी आ जाए। ग्रामीणों के सजग होकर रुचि लेने पर आज सहकारिता विभाग में जागरुकता आई है। सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के किसानों को अधिकाधिक लाभ मिले।

उन्होंने दो माह बाद फिर से आने पर अपनी समस्याएं उन्हें बताने का आग्रह किया ताकि निराकरण हो सके। वहीं मंत्री ने सहकारिता विभाग की अनेक योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों से लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने जरुरतमंद किसान को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने सहित बीमा से वंचित नहीं रहने देने के निर्देश व्यवस्थापक को मौके पर दिए। इससे पूर्व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ माल्यार्पण कर ग्रामीणों ने मंत्री का अभिनंदन किया।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़