9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़ के जिला कारागृह के जेलर पर डिप्टी जेलर ने लगाया मारपीट का आरोप

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिला कारागृह के कार्यवाहक जेलर तथा उसकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। यह आरोप किसी बंदी ने नहीं बल्कि जिला कारागृह की उप कारापाल ने लगाया है। इस संबंध में जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच उप निरीक्षक शैलेशचंद्र को सौंपी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
हनुमानगढ़ के जिला कारागृह के जेलर पर डिप्टी जेलर ने लगाया मारपीट का आरोप

हनुमानगढ़ के जिला कारागृह के जेलर पर डिप्टी जेलर ने लगाया मारपीट का आरोप

हनुमानगढ़ के जिला कारागृह के जेलर पर डिप्टी जेलर ने लगाया मारपीट का आरोप
- कार्यवाहक जेलर व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
- जिला कारागृह की महिला उप कारापाल ने दर्ज कराया मामला
हनुमानगढ़. जिला कारागृह के कार्यवाहक जेलर तथा उसकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। यह आरोप किसी बंदी ने नहीं बल्कि जिला कारागृह की उप कारापाल ने लगाया है। इस संबंध में जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच उप निरीक्षक शैलेशचंद्र को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार उप कारापाल कविता बिश्नोई ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार सुबह वह जेल परिसर स्थित अपने आवास में थी। तभी पास के ही क्वार्टर में रहने वाले कार्यवाहक जेलर सुरेश मीणा व उनकी पत्नी जबरन उसके आवास में घुस गए। केश खींचकर उसे नीचे गिरा दिया तथा मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाहक जेलर सुरेश मीणा व उनकी पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 341, 323, 504, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी महिला उप कारापाल ने सुरेश मीणा के खिलाफ प्रशासन को मौखिक शिकायत की थी। तब प्रशासनिक स्तर पर यह मामला सुलझाया गया था। जिला कारागृह वैसे तो बंदियों से मोबाइल फोन सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने तथा बंदियों से मारपीट को लेकर पहले कई बार चर्चा में रह चुका है। मगर यह पहली बार हुआ है जब जेल प्रशासन के एक अधिकारी ने दूसरे अधिकारी पर इस तरह के आरोप लगाए हैं।