25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर के चैम्बर में घुसा युवक, लाठी से तोड़ा मेज का शीशा

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 8 Feb 2019, 1:45 PM IST

hanumangarh mein machaya hungama

कलक्टर के चैम्बर में घुसा युवक, लाठी से तोड़ा मेज का शीशा

कलक्टर के चैम्बर में घुसा युवक, लाठी से तोड़ा मेज का शीशा
- हमले में कलक्टर बाल-बाल बचे
- जमीन विवाद को लेकर एक दिन पहले युवक ने सौंपा था ज्ञापन
हनुमानगढ़. जिला कलक्ट्रेट में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने कलक्टर चैम्बर में घुसकर लाठी से मेज का शीशा तोड़ दिया। घटना के समय जिला कलक्टर जाकिर हुसैन, एडीएम प्रभातीलाल जाट आदि अधिकारी चैम्बर में ही मौजूद थे। गनीमत रहा कि लाठी शीशे पर लगी। अन्यथा कलक्टर भी घायल हो सकते थे। इस वारदात से ना केवल कर्मचारी बल्कि कलक्टर सहित अन्य अफसर भी सकते में आ गए। कलक्टर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा हमलावर युवक को काबू कर लिया।
पुलिसकर्मियों ने मौके पर उसकी धुनाई शुरू कर दी। उसे जीप में डालकर जंक्शन थाने ले गए। आरोपित की पहचान ईश्वरराम जाट (30) पुत्र नंदराम जाट निवासी गांव सरदारगढिय़ा, तहसील भादरा के रूप में हुई। पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपित से पूछताछ की जा रही थी। इस संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
लाठी नहीं देख सका कोई
आरोपित ईश्वरराम जाट तीन फीट से ज्यादा लम्बा डंडा लेकर कलक्टर जाकिर हुसैन के चैम्बर में घुसा। मगर किसी ने उसे डंडा भीतर ले जाने से मना नहीं किया। पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारियों को भी इसकी भनक नहीं लगी। सूत्रों ने बताया कि आरोपित ने कलक्टर से कहा कि उसके कल दिए गए आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई। इस पर कलक्टर ने कहा कि संबंधित एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा है। इतना सुनते ही हाथ लिए डंडे से उसने मेज पर रखे चैम्बर पर वार कर दिया। इससे शीशा टूट गया। आरोपित को कलक्ट्रेट के कार्मिकों ने काबू कर पुलिस को सूचना दी।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार ईश्वरराम जाट का गांव में जमीन को लेकर विवाद है। इस संबंध में उसका भादरा एसडीएम से भी तीन साल पहले विवाद हो गया था। उसे तब पुलिस ने 151 में गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित आरटीआई कार्यकर्ता के तौर पर आवेदन लगाता है। उसने विभिन्न अधिकारियों से जुड़ी जानकारी आरटीआई के तहत समय-समय पर मांगी है। उसका आरोप है कि प्रशासन उसके भूमि संबंधी विवाद में निष्पक्ष जांच नहीं करता। आरोपित ने गुरुवार को सौंपे ज्ञापन में पुराने भूमि विवाद में पुन: जांच अधिकारी नियुक्त कर न्याय दिलाने की मांग की थी। एक दिन के भीतर ऐसा नहीं होने पर गंभीर निर्णय लेने की चेतावनी दी थी।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग