25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाली प्रभात फेरी, गुरु के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश

हनुमानगढ़. संत गुरु रविदास महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कई आयोजन हो रहे हैं। 24 फरवरी को संत रविदास जी के जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न जगहों पर आयोजन हो रहे हैं। इस मौके पर मुख्य आयोजन गुरुघर में होगा।  

less than 1 minute read
Google source verification
निकाली प्रभात फेरी, गुरु के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश

निकाली प्रभात फेरी, गुरु के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश

निकाली प्रभात फेरी, गुरु के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश
-जंक्शन के सिविल लाइन में आयोजन
-प्रभारी फेरी में आसपास की संगत हुई शामिल

-मौजूद संगत ने सदमार्ग पर चलने का संकल्प लिया

-24 फरवरी को संत रविदास जी के जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न जगहों पर आयोजन हो रहे हैं, इस मौके पर मुख्य आयोजन गुरुघर में होगा
हनुमानगढ़. संत गुरु रविदास महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कई आयोजन हो रहे हैं। 24 फरवरी को संत रविदास जी के जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न जगहों पर आयोजन हो रहे हैं। इस मौके पर मुख्य आयोजन गुरुघर में होगा। वहीं हनुमानगढ़ जंक्शन में लड़ीवार प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। इस दौरान रविवार को जंक्शन के सिविल लाइन स्थित वीरपाल रामपुरिया व पाल सिंह रामपुरिया के घर पर आयोजन हुआ। प्रभात फेरी में आसपास के लोग शामिल हुए। प्रभात फेरी में संगत काफी संख्या में पहुंची। इसमें गुरु रविदास मंदिर के मुख्य सेवादार बाबा राम सिंह, श्री रविदास सेवा समिति अध्यक्ष रामपाल जाटव, सचिव विजयपाल, मनमीत, कर्मवीर सिंह, नवजोत, राजू, श्यामलाल रंगा, पूर्ण राम, हेमचंद मांड्या, महिला बाल विकास अधिकारी प्रवेश सोलंकी, राजेश कुमार आदि शामिल हुए। मौजूद संगत ने संत गुरु रविदास जी महाराज के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सामाजिक कार्यों में सहभागिता देने का संदेश दिया। इस मौके पर शिक्षा का महत्व बताया गया। जीवन की उन्नति में शिक्षा का अहम रोल बताया। शब्द कीर्तन किया गया। अंत में संगत को प्रसाद वितरित किया गया। इस मोके पर गुरु का शब्द कीर्तन किया गया। मौजूद संगत ने सदमार्ग पर चलने का संकल्प लिया।