8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेयरी चुनाव में मौत के बाद भी चलता रहेगा मतदान

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. गंगमूल डेयरी में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 27 Jan 2021, 10:39 AM IST

डेयरी चुनाव में मौत के बाद भी चलता रहेगा मतदान

डेयरी चुनाव में मौत के बाद भी चलता रहेगा मतदान

डेयरी चुनाव में मौत के बाद भी चलता रहेगा मतदान
-पहले चरण में 21 फरवरी को 80 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में होगा मतदान
हनुमानगढ़. गंगमूल डेयरी में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में १८ जनवरी को प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन संबंधित समितियों में कर दिया गया है। अब अंतिम मतदाता सूची तैयार कर नामांकन आदि की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में २१ फरवरी को मतदान होना है। इसके तहत पहले चरण में ८० समितियों में चुनाव करवाने की तैयारी है। जबकि पांच चरणों में गंगमूल डेयरी की कुल ७७६ दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में चुनाव होंगे। जिले में हो रहे डेयरी चुनाव के तहत तरह दूसरे चरण का मतदान २२, तीसरे चरण का २३, चौथे चरण का मतदान २४ व पांचवें चरण का मतदान २५ फरवरी को पूर्ण होगा। श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव करवाने को लेकर ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। इसमें बताया गया है कि डेयरी चुनाव में यदि किसी उम्मीदवार की मृत्यु मतदान प्रारंभ होने से पहले हो जाती है तो निर्वाचन प्रक्रिया रोकी नहीं जाएगी। निर्वाचन अधिकारी ऐसे मृत उम्मीदवार के नाम के मतपत्र में स्याही को काट देंगे। इसके बाद मतदान निर्धारित समय पर प्रारंभ किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की मृत्यु मतदान प्रारंभ होने के पश्चात होती है तो उपरोक्त प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। मृतक उम्मीदवार का नाम भी मतपत्र से नहीं काटा जाएगा। गंगमूल डेयरी की स्थापना तीस जनवरी १९८४ को की गई। शुरुआती दौर में संघ ने दस संकलन केंद्रों का एक रूट बनाकर 300 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से दुग्ध संकलन कार्य शुरू किया था। जो आज हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले में ५७४ क्रियाशील पंजीकृत समितियों, ५२० संकलन केंद्रों से प्रतिदिन करीब एक लाख लीटर दूध संग्रहित कर रही है। वर्तमान में बीस हजार से अधिक पशुपालक डेयरी के कारोबार से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार दीपक कुक्कड़ ने बताया कि डेयरी चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। तय तिथि पर मतदान व मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण करवाने को लेकर टीम को पाबंद किया गया है।