हापुड़

PM Narendra Modi birthday: प्रधानमंत्री रहते मोदी ने देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया- राधेश्याम

PM Modi's birthday: भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रही है। इस दौरान देश भर में कार्यक्रम हो रहे हैं। भाजपा OBC मोर्चा ने भी पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा (ओबीसी मोर्चा) राधेश्याम सिंह यादव उपस्थित रहे।

2 min read
Sep 17, 2023
PM Narendra Modi birthday: प्रधानमंत्री रहते मोदी ने देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया- राधेश्याम

PM Modi's birthday: भारत में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया जा रहा है। इसी के साथ आज विश्वकर्मा जयन्ती भी है। 17 सितंबर गरीबी से लड़ने और उत्थान के लिए समर्पित है। ये बात राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा (ओबीसी मोर्चा) राधेश्याम सिंह यादव ने कही। ओबीसी मोर्चा के राधेश्याम प्रयागराज के फूलपुर से 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होेंने कहा कि आज का दिन एक नए समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है।
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा (ओबीसी मोर्चा) राधेश्याम सिंह यादव ने कहा कि 17 सितम्बर को हैदराबाद को निजाम के क्रूर शासन से मुक्ति मिली थी।

हैदराबाद की स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले सेनानियों की स्मृति में भाजपा सरकार ने इस दिन को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' के रूप में मनाने की नई परम्परा शुरू की। 17 सितम्बर को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने देश को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। विकास की नीतियों और देश के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए विश्व के 15 देशों और 6 संस्थाओं ने अपने सर्वोच्च सम्मान से उन्हें सम्मानित किया है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर भारत सरकार ने देश के ग़रीबों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना लॉन्च की है। केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना को शुरू करने का औपचारिक एलान आम बजट 2023-24 में किया था। इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2027-28 तक 13000 करोड़ के खर्च का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों के स्किल को और निखारना है। साथ ही कारीगरों और शिल्पकारों तक उत्पादों और सेवाओं की पहुंच में सुधार करना भी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सत्ता संभालने के बाद आज तक बिना एक भी दिन छुट्टी किये तन-मन से देश के ग़रीबों की स्थिति सुधारने का सफल प्रयास किया है। विकास की मुख्यधारा से कट गए 60 करोड़ गरीबों की मूलभूत आवश्यकता को उन्होंने पूरा कर दिया। गरीब माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को लॉन्च किया था।












अब तक पीएम मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना के 10 करोड़ से अधिक एक्टिव लाभार्थी परिवार हैं। गरीब/असहायों के सपने को साकार करने के वास्ते सरकार द्वारा ‘प्रधानमन्त्री आवास योजना' चलाई जा रही है। अब तक इस योजना के तहत 118 लाख से अधिक घर सेंक्शन हो चुके हैं। 113 लाख से अधिक घर ग्राउंडेड हो चुके हैं। 76 लाख से अधिक घर पूरे हो चुके हैं। 2 लाख करोड़ का सेंट्रल असिस्टेंट दिया जाना है, जिसमें 1.5 लाख करोड़ दिए जा चुके हैं। इस योजना से कुल 8 करोड़ से अधिक इन्वेस्ट किया जाना है।

Published on:
17 Sept 2023 12:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर