31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेहत के साथ किसानों को मालामाल करेगी लाल मूली की खेती

सेहत के साथ ही किसानों को अब लाल मूली मालामाल करेगी। इसके लिए उद्यान विभाग खेती की जानकारी के साथ ही किसानों को लाल मूली के उन्नत बीज भी उपलब्ध कराएगा। बता दे कि मेरठ मंडल में हापुड जिले के गंगा किनारे क्षेत्र में मूली की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है।

2 min read
Google source verification
mooli.jpg

हापुड. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के किसान अब सफेद मूली के साथ ही लाल मूली की खेती भी कर सकेंगे। लाल मूली की खेती किसानों को मालामाल करने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी लाभदायक मानी जाती है। बता दे कि हापुड जिले में गढमुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मूली की खेती की जाती है। यहां से मूली दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में सप्लाई की जाती है।

यह भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2021:: नवरात्र में देवी की भक्ति पर महंगाई का तड़का

उद्यान विभाग करेगा मदद

मूली की खेती को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ही अब उद्यान विभाग किसानों को लाल मूली की खेती करने के गुर बता रहा है। इसको लेकर कृषि विभाग भी जागरूकता अभियान चलाएगा। जिसमें किसानों को लाल मूली के लिए जागरूक करेगा। गढ़मुक्तेश्ववर कृषि सहायक प्राविधिक सतीश शर्मा के मुताबिक इससे किसानों का रुझान लाल मूली की खेती की ओर बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि लाल मूली भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित की गई है। लाल मूली सफेद के मुकाबले अधिक महंगी बिकती है, इसके साथ ही ये सेहत के लिए काफी गुणकारी है। इसमें एंटी आक्सीडेंट की मात्रा अधिक है, जो लोगों की आंखों की रोशनी के लिए अच्छा है। यह कैंसर पीड़ितों के लिए सेहतमंद होती है। इसमें विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ ही लीवर को भी लाभ पहुंचाता है।


40-45 दिन में तैयार होती है प्रजाति, देती है अच्छी उपज
लाल मूली की फसल मात्र 40-45 दिनों में ही तैयार हो जाती है। एक हेक्टेयर बुवाई के लिए 8-10 किलो बीज की जरूरत पड़ती है। जबकि इसकी उपज प्रति हेक्टेयर 600-700 प्रति कुंटल होती है। शरद ऋतु में लाल मूली के लिए बलुई दोमट मिट्टी मुफीद होती है। किसी भी फसल के साथ मेड़ पर इसकी बुआई की जा सकती है। चूंकि गढ मुक्तेश्वर गंगा का किनारा है और यहां की मिटटी इस मूली के लिए काफी मुफीद है तो यहां के किसान इसकी फसल उगाकर काफी लाभ कमा सकते हैं।


सतीश शर्मा ने बताया कि इस मूली में पेलार्गोनिडीन नामक एंथोसायनिन की उपस्थिति के कारण इसका रंग लाल होता है। जून 2020 से इसका बीज बाजार में मिल रहा है। उन्होंने बताया इस पर 2012 से काम चल रहा था। सतीश शर्मा ने बताया कि मूली को पीलिया के लिए एक प्राकृतिक औषधि माना जाता है। इसका एक मजबूत डिटाक्सिफाइंग प्रभाव है, जो रक्त से जहरीले तत्वों को निकालता है। यह आक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाकर पीलिया से पीड़ित लोगों में लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने को रोकने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : सपेरों की गुहार 'या तो सांप का खेल दिखाने से प्रतिबंध हटाओ या फिर रोजगार दो योगी सरकार'

Story Loader