
अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ इस शहर के युवक का चयन तो घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
हापुड़। शहर के मोहल्ला पत्थर वाला कुंआ निवासी एक किशोर का गोंडा मेें आयोजित होने वाली देवीपाटन प्रीमियर लीग में खेलने वाली आठ टीमों में से एक टीम में चयन हुआ है। मंगलवार को इस बात की जानकारी परिजनों को मिली तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। यह टूर्नामेंट बुधवार से गोंडा में शुरू हो रहा है। पत्थर वाला कुंआ निवासी मुनीर अली पुत्र मशकूर अली ने बताया कि बुधवार से गोंडा जिले में अंडर-14 टी-20 देवीपाटन प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी।
वह इस टूर्नामेंट में खेलने वाली किंग भारत इंटरप्राइजेज की तरफ से खेलेंगे।उन्होंने बताया कि उनका बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना था। इसलिए वह स्कूल के बाद क्रिकेट अकादमी में नियमित रूप से प्रैक्टिस करने के लिए जाते हैं। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मुनीर अली गोंडा के लिए रवाना भी हो गए हैं। मुनीर अली के परिजनों को जब उनके प्रीमियर लीग में सेलेक्शन होने की जानकारी हुई तो घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। मुनीर के सलेक्शन से मोहल्ला पत्थर वाला कुंआ पर जश्न का माहौल है।
Published on:
31 Oct 2018, 5:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.