3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हापुड के गुड का देश में बजा डंका,कोरोना महामारी के बाद बढ़ी डिमांड

पूर्वोत्तर राज्यों से लेकर दक्षिण राज्यों तक हापुड के गुड का डंका बज रहा है। कोरोना काल के बाद गुड की डिमांड बढ़ी है।

2 min read
Google source verification
हापुड के गुड का देश में बजा डंका,कोरोना महामारी के बाद बढ़ी डिमांड

हापुड के गुड का देश में बजा डंका,कोरोना महामारी के बाद बढ़ी डिमांड

हापुड जिला अनाज और गुड की देश की सबसे बड़ी मंडियों में शामिल है। गुड की मंडी में ठंड की आहट के साथ ही गुड की आवक शुरू हो गई है।


इस साल बढ़ गए गुड के भाव
हापुड से प्रतिदिन 2250 क्विंटल गुड़ दूसरे राज्यों को सप्लाई किया जा रहा है। इस बार कीमत पिछले साल के मुकाबले 600 रुपये प्रति क्विंटल अधिक बताई जा रही है। हापुड से आसपास के जिलों का गुड़ सप्लाई होती है।


यह भी पढ़ें : यात्रीगण!कृपया ध्यान दें, कोहरे के कारण निरस्त रहेगा इन ट्रेनों का परिचालन


आयुर्वेद का खजाना है गुड
कोरोना काल में गुड़ की डिमांड काफी बढ़ी है। वर्तमान में मंडी में 2950 रुपये प्रति क्विंटल गुड़ बिक रहा है। मुजफ्फरनगर के बाद हापुड़ की गुड़ मंडी देश की सबसे बड़ी मंडियों में शुमार है। कोरोना महामारी के बाद से अचानक गुड़ की डिमांड बढ़ी है। क्योंकि इसे आयुर्वेद का खजाना भी माना जाता है। शहर, ग्रामीण अंचल में लोग गुड़ खाना पंसद करते हैं।

इन राज्यों में सप्लाई
हापुड़ मंडी के गुड़ की काफी डिमांड है, इन दिनों दिल्ली, मप्र, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू—कश्मीर,असम,बिहार, बंगाल, गुजरात, राजस्थान, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड में हापुड से गुड़ की सप्लाई हो रही है। इन राज्यों से मिलने वाली डिमांड आढ़ती पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : आज सुबह बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत,ये है यूपी के प्रमुख शहरों का हाल


इन जनपदों से आ रहा गुड़
हापुड़ की मंडी में मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा से गुड़ आता है। सबसे अधिक गुड़ का उत्पादन मेरठ के गांव पांची, कुचेसर रोड चौपला पर होता है। यहां करीब 30 क्रेशर हैं, जिनमें गुड़ तैयार होता है।

4500 क्विंटल तक मांग
गुड़ गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुड़ की मांग में तेजी है। विभिन्न प्रदेशों से करीब 4500 क्विंटल गुड़ की डिमांड प्रतिदिन आ रही है। लेकिन आपूर्ति अभी 2250 क्विंटल तक है। इस बार दाम भी अच्छे हैं, किसानों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि रोजाना 15 गाड़ी गुड़ की आ रही है। जो धीरे धीरे बढ़ रही है। कोरोना काल के बाद से गुड़ बाजार को राहत मिली है।

Story Loader