
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रोमांस करते नव दंपती का फोटो और वीडियो वायरल।
दिल्ली—लखनऊ नेशनल हाईवे पर हापुड़ में एक नव दंपती का बाइक पर रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हाईवे पर आते जाते लोगों से बेखबर नव दंपती बाइक पर रोमांच करते जा रहे थे। बताया जाता है कि दोनों मुरादाबाद के रहने वाले हैं और दोनों की शादी तीन दिन पहले ही हुई है। घटना थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली—लखनऊ हाईवे की है। जहां पर हाईवे पर तेज गति से बाइक पर जा रहे नव दंपती रोमांस करने में मस्त हैं। कुछ वाहन चालकों ने दोनों का वीडियो बनाया और इसको सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। दोनों मुरादाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
दंपती के रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो अफसर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं। बाइक सवार दंपती दिल्ली-लखनऊ हाईवे से होते हुए हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी हुए 3 दिन ही हुए हैं। वीडियो वायरल के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि वायरल वीडियो को देख लोग दोनों पर सामाजिक मर्यादाओं और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ानें का आरोप लगा रहे हैं।
युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है। तेज गति से बाइक चला रहे युवक ने अपने सामने टंकी पर पत्नी को बैठाया हुआ है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का इस मामले में कहना है कि अश्लीलता फैलाने की धारा के तहत दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी। इसके अलावा बाइक का चालान किया जाएगा। बाइक के नंबर के आधार पर युवक का पता लगा लिया गया है।
Published on:
11 Oct 2023 10:58 am

बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
