
हापुड़। हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ग्रीनपार्क कॉलोनी मे रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर दबंगो ने यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात सिपाही अनिल और उसके भाई को जमकर पीटा। आरोप है कि उधारी के रुपये वापस मांगने पर दर्जनों दबंगो ने सिपाही और उसके भाई को जमकर पीटा। इतना ही नहीं आरोप है कि दबंगों ने सिपाही पर फावड़े से भी वार किए। जिसमे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था मे सिपाही को नजदीकी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। लेकिन वहां सिपाही की हालत को गम्भीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सिपाही अनिल मुरादाबाद में तैनात है और घर छुट्टी पर आया हुआ था।
घायल सिपाही के भाई ने बताया कि उसके पिता से कुछ लोगों ने करीब पांच लाख रुपये उधार पर लिए थे। काफी समय से मांगने पर भी नहीं दिए जा रहे थे। जिसके बाद सिपाही और उसके भाई वही रुपये वापस लेने गए थे। लेकिन उनका आरोप है कि वह पैसे मांगते उससे पहले ही करीब तीस दबंगों ने गमला बोल दिया।
Updated on:
14 Aug 2019 03:36 pm
Published on:
14 Aug 2019 03:26 pm

बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
