4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवार घर में सोता रहा, चोर उड़ा ले गया अस्सी हजार

गांव गोदड़ी में बीती रात को अज्ञात चोर ने एक किसान के घर में घुसकर हजारों रुपए की चोरी कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sanket Shrivastava

May 11, 2016

Thief,

Thief,


करताना।
करीबी गांव गोदड़ी में बीती रात को अज्ञात चोर ने एक किसान के घर में घुसकर हजारों रुपए की चोरी कर ली। पुलिस ने बताया कि गोदड़ी के किसान मदनलाल पिता मंशाराम यदुवंशी ने बताया कि उसने पिछले दिनों गेहूं बेचा था, उसके पैसे बैंंक से निकालकर लाकर घर में रखे थे। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को वह और पत्नी, बेटी कमरे में सो रहे थे। अज्ञात चोर ने आकर कमरे में रखी एक एलसीडी, मोबाइल फोन एवं 8 0 हजार रुपए नकदी चुरा ले गया। मंगलवार को सुबह नींद से जागने के बाद कमरे में सामान बिखरा पड़ा दिखा और अलमारी खुली मिली। उक्त सामान और नकदी रुपए गायब मिले। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी रवींद्र पाराशर ने किसान के घर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकिया।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader