3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरोपी धर्मेंद्र पटेल की गिरफ्तारी की मांग लेकर 22 किमी पैदल चलकर आए सैकड़ों लोग

एडीएम,एएसपी को लौटाया,एसपी कलेक्टर को बुलाने की मांग,एसपी का आश्वासन माना -मृतक की पत्नी की हॉस्टल में पोस्टिंग हरदा या सिराली में देने की मांग,मामला सुरक्षा का हरदा-हंडिया। चिराखान के डंपर ड्राइवर अनिल माणिक हत्याकांड के मुख्य फरार इनामी आरोपी धर्मेंद्र पटेल की दो माह बाद भी गिरफ़्तारी नहीं होने से नाराज एससी,एसटी संयुक्त मोर्चा ने 22 किमी हंडिया से हरदा तक पैदल न्याय यात्रा निकाली। इसमें युवा,महिला,पुरुष,बुजुर्ग सभी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट के सामने करीब एक 1.30 घंटे जमकर शाम को हंगामा चला। समाज

3 min read
Google source verification

हरदा

image

Mahesh bhawre

Feb 08, 2023

आरोपी धर्मेंद्र पटेल की गिरफ्तारी की मांग लेकर 22 किमी पैदल चलकर आए सैकड़ों लोग

Hundreds of people walked 22 km demanding the arrest of accused Dharmendra Patel


---नर्मदा पूजन के बाद सुबह 10 बजे सैकड़ों लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए हरदा के लिए निकले। काफिला यहां 5.15 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा।पहले से ही काफी पुलिस बल तैनात था।गेट बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारी गेट के सामने बैठ गए। कलेक्टर,एसपी मुर्दाबाद के खूब नारे लगे। एसपी को हटाने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि जब मंत्री कमल पटेल खुद कह चुके हैं कि उनका अपराधी को संरक्षण नहीं है,तो फिर पुलिस उसे क्यों नहीं पकड़ पा रही है। ऐसे एसपी को हटा देना चाहिए। पहले एडीएम,फिर एएसपी ज्ञापन लेने आई,लेकिन संगठन ने इंकार कर दिया। कलेक्टर एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। प्रदर्शन में राहुल पवारे,महेंद्र काशिव,अजय मंडलेकर,संषोष किरावर,दिनेश मोहे सहित अनेक लोग शामिल रहे।
जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो हमारा क्या:
समाज के लोगों ने कहा कि एक रात में 12 पुलिसकर्मियों के घर चोरी हुई। फरार आरोपी धर्मेंद्र को पकड़ने गए पुलिस टीम पर गाडरिया में आरोपी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हमला कर दिया। भाजपा के शासन में जब पुलिस ही दबंगों से सुरक्षित नहीं तो जनता का भगवान भरोसे है। समाज के लोगों ने पूछा कि जब पुलिस की सूचना पुख्ता थी तो वह कम संख्या बल में बिना हथियारों के क्यों गई।

एनएच वाला अतिक्रमण हटाया:
प्रशासन ने देवास में एनएच की जमीन पर लगा अतिक्रमण वाला टीन शेड तोड़ दिया। बीते माह भी एनएच के अफसरों के साथ हंडिया तहसीलदार,नायब तहसीलदार हटाने गए थे। कांग्रेसियों ने राजस्व व एनएच की टीम से उसे तोड़ने का आदेश मांगा तो वे बिना कार्रवाई किए वापस लौट गए। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक आरके दोगने,जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने दावा किया था कि आरोपी का घर तोडना है तो हरदा में कार्रवाई करे। देवास में उसके परिजन रहते हैं। एनएच से मुआवजा नहीं मिलने के विवाद के बीच अटके इस अतिक्रमण को हटाया गया। एसपी ने माना कि आरोपी व उसके सगे संबंधियों का अतिक्रमण हटाया है।


पति के हत्यारे को मिले फांसी-बस्कर बाई
मृतक अनिल माणिक की पत्नी बस्कर बाई 22 किमी गोद में 3 माह के बच्चे को न्याय यात्रा में आगे चली। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी और कोर्ट से मेरे पति की हत्या के जुर्म में फांसी नहीं मिलेगी,वे चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंनेे कहा कि पिछली बार 3 दिन 3 रात यहां बैठे थे,न्याय नहीं मिला तो अब 30 दिन बैठेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अब पैदल भोपाल जाकर विस का घेराव करेंगे।

ये रखीं मांगें
-मृतक की पत्नी को अंशकालीन के बजाय कलेक्टर दर पर रसाेईया बनाया जाए।
-उसकी सुरक्षा के लिए उसे हंडिया के बजाय हरदा,सिराली में कहीं पोस्टिंग दी जाए।

-आरोपी की गिरफ्तारी न होने से महिला दहशत में है,उसे सुरक्षा दी जाए।
-महिला को 3 माह पहले प्रसव हुआ है,उसे मातृत्व अवकाश का लाभ दिया जाए।
इनका कहना है
आरोपी व उसके सगे संबंधियों का अतिक्रमण हटाया है। धर्मेंद्र जाट को जिलाबदर करने प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा है। गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
-मनीष अग्रवाल,एसपी,हरदा


अनिल माणिक हत्याकांड

8 दिसंबर 2022 को हत्या हुई।

9 दिसंबर को भुवनखेड़ी रोड पर शव मिला।

30 दिसंबर-एससी,एसटी,बलाई समाज,भीम आर्मी ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने एएसपी को ज्ञापन दिया।

3 जनवरी-एसपी मनीष अग्रवाल,एएसपी राजेश्वरी महोबिया,टीआई सुशील पटेल दोबारा घटना स्थल पहुंचे।

9 जनवरी-टिमरनी थाने में हरदा जनपद अध्यक्ष रेवा पटेल के पति धर्मेंद्र उर्फ धरमू पिता मोहन पटेल निवासी,उसके मैनेजर संदीप गुर्जर,ऑटो चालक जाहिद खान निवासी खेड़ीपुरा हरदा पर हत्या का केस दर्ज हुआ।

9 जनवरी-आरोपी संदीप गुर्जर को गिरफ़्तार कर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया।

11 जनवरी-शव ठिकाने लगाने वाले सह आरोपी जाहिद खान को गिरफ़्तार किया।

12 जनवरी-फरार मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पटेल पर एसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया।

20 जनवरी-तेजाजी चौक पर सभी संगठनों ने सभा कर रैली निकाली। कलेक्ट्रेट के सामने धरना शुरू किया।

21 जनवरी-रातभर पर कलेक्ट्रेट गेट पर सर्द हवा में जारी रहा धरना रहा। टेंट में गुजारी महिला बच्चों ने रात।

22 जनवरी-एसपी बोले 3 दिन में अरेस्ट कर लेंगे,लोग बोले आपकी बार पर विश्वास नहीं। पहले अरेस्ट करो हम उठ जाएंगे। 5 टीमें रवाना कीं।

22 जनवरी-मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पटेल को भागने के लिए अपनी कार देने वाले रातातालाई निवासी पवन खेरवा को हिरासत में लिया।

23 जनवरी:3दिन 3रात टेंट में बीतीं। एसपी ने मंगलवार तक का समय मांगा। फिर 48 घंटे का लिखित आश्वासन दिया।

24 जनवरी-टीआई अनिल राठौर ने रात 12.17 बजे टेंट पर नोटिस लगाया,जिसमें सुबह 8 बजे तक टेंट न हटाने पर 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।26 जनवरी के कारण धरना स्थगित किया।

24 जनवरी:शव ठिकाने लगाने के षडयंत्र के आरोप में धर्मेंद्र के भाई राहुल पिता मोहन को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसी दिन पवन खेरवा को भी जेल भेजा।

27 जनवरी- 6 मार्च तक हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्की की उदघोषणा हुई।

27 जनवरी:मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पटेल की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज।

29 जनवरी-पुलिस ने उसके घर,गांव कई जगहों पर नोटिस चस्पा किया।

30 जनवरी-सिवनी थाने के गाडरिया में आरोपी धर्मेंद्र पटेल के होेने की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस पर आरोपी के मामा विजय पटेल ने कार चढ़ाने की कोशिश की। प्रधानआरक्षक को चोट आयी। केस दर्ज हुआ।

31 जनवरी:ऑटो में शव ले जाने वाले सह आरोपी ऑटो ड्रावइर जाहिद खान की जमानत खारिज।

2 फरवरी: आरोपी धर्मेंद्र के मददगार पवन खेरवा की जमानत खारिज हुई।

8 फरवरी: एससी,एसटी संयुक्त मोर्चा ने हंडिया से हरदा तक 18 किमी पैदल न्याय यात्रा निकालकर विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया।

------------

Story Loader