4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कडोला के पास मटकुल नदी से माफिया कर रहा मिटटी बजरी की अवैध खुदाई

  हरदा। जिले में अभी तक रेत,मुरम और मिटटी की अवैध खुदाई के मामले नर्मदा,गंजाल और ग्रामीण इलाकों से सामने आ रहे थे। अब जिला मुख्यालय पर ही जिम्मेदार अफसरों की नाक के नीचे और आंखों के सामने ही कडोला के पास मटकुल नदी से मिटटी व बजरी की माफिया अवैध खुदाई कर रहा है। जिससे नदी के कच्चे किनारों और उसके आजू बाजू में लगे खेत मालिकों को बारिश में खेतों में नदी उफान आने पर पानी भराने का अंदेशा सताने लगा है। माफिया यह मिटटी खेतों और बजरी बेचकर मुनाफा कमा रहा है।

2 min read
Google source verification

हरदा

image

Mahesh bhawre

May 28, 2023

कडोला के पास मटकुल नदी से माफिया कर रहा मिटटी बजरी की अवैध खुदाई

Illegal excavation of clay gravel by mafia from Matkul river near Kadola


---नर्मदापुरम खंडवा स्टेट हाइवे पर आईटीआई रोड पर अमराई के पास मोड़ से मटकुल नदी कडोला के पुल के नीचे से होकर गुजरती है। बीते करीब 15 दिनों से शहर के एक रोड बनाने वाली एजेंसी ने चोरी छिपे मिटटी और बजरी की खुदाई शुुरु कर दी। यहां से मिटटी और बजरी की ढुलाई में यहां जिले में फोरलेन बना रही पाथ इंडिया कंपनी के डंपर लगे हुए हैं। इन पीले डंपरों पर लाल रंग से पाथ इंडिया लिखा है।


नदी में पाेकलेन से खुदाई:
जिले में अभी तक पोकलेन से अवैध खुदाई की शिकायतें नर्मदा नदी और प्रतिबंधित रेत खदानों तथा छीपानेर से आ रही थी। इसके बाद भादूगांव के अंधेरीखेड़ा में भी बड़े पैमाने पर पाथ इंडिया कंपनी ने मिटटी का दिन रात पोकलेन से अवैध खनन कराने के आरोप लगे। जिसकी शिकायत के बाद एडीएम कोर्ट ने 51 करोड़ का जुर्माना किया,लेकिन आगे कार्रवाई नहीं बढ़ने से मामला अब एनजीटी में चला गया। अभी ये मामले सुलझे ही नहीं थे,इससे अब अवैध खुदाई जिला मुख्यालय से बहने वाली मटकुल नदी में भी शुुरु हो गई।


बेच रही मिटटी,बजरी:

सूत्रों की माने तो रोड बनाने वाली फर्म समय के साथ राजनीतिक दल के पक्ष में आ जाती है,जिससे उसका काम बेखौफ चलता रहे। यही फर्म अभी मटकुल नदी से मिटटी व बजरी खोद रही है,जिससे किसानों की डिमांड पर उनके खेतों में डालकर मोटी रकम कमाई जा रही है। बजरी को आवास निर्माण और अन्य जरुरत वाले लोगों को बेचने की चर्चा है। खिरकिया,सिराली जाने के लिए अधिकारियों का काफिला इसी स्टेट हाइवे से गुजरता है,फिर भी कडोला की पुलिया के पास झाड़ियों की आड़ से निकलकर रोड़ तक आने वाले जेसीबी,डंपर पोकलेन पर नजर न पड़ने समझ से परे है।

सीएम,मंत्री के आदेश हवा में:

19 अप्रेल को रहटगांव के लाडली बहना सम्मेलन में सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कई नेताओं की मौजूदगी में कलेक्ट,एसपी,कमिश्नर को अवैध खनन,शराब विक्रय रोकने का संकल्प दिलाया। 17 मई को कृषि मंत्री कमल पटेल ने खनिज अफसर सहित सभी को कड़ी फटकार लगाते हुए 3 दिन में कार्रवाई को कहा था,लेकिन जिले में अवैध खनन,ओवरलोड परिवहन सब पहले जैसा जारी है।

इनका कहना है
हमने नदी से मिटटी की खुदाई की किसी को काेई अनुमति नहीं दी है। मिटटी खुदाई की अनुमति के बारे में खनिज विभाग के अधिकारी ही बता सकते हैं।
-महेश बमन्हा,एसडीएम,हरदा
यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। शहर से लगी किसी नदी से मिटटी खोदकर खेतों में डालने की कोई अनुमति नहीं दी है। फिर भी मैं सोमवार को इंस्पेक्टर को भेजकर दिखवा लेता हूं।

-राजेंद्र प्रसाद कमलेश,खनिज अधिकारी हरदा