हरदा

नदी में बाइक समेत बह गया था युवक, 60 घंटे बाद 40 कि.मी दूर इस हाल में मिली लाश

60 घंटे बाद आज मंगलवार को घटनास्थल से लगभग 40 किलोमीटर दूर बैक वाटर में युवक का शव ढूंढ लिया है।

2 min read
Jul 25, 2023
नदी में बाइक समेत बह गया था युवक, 60 घंटे बाद 40 कि.मी दूर इस हाल में मिली लाश

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के अंतर्गत आने वाली छीपाबड़ सिराली के बीच स्यानी नदी में शनिवार की रात 9 बजे बाइक समेत बह जाने वाले युवक की मंगलवार सुबह करीब 60 घंटे बाद लाश मिल गई है। बाइक समेत युवक के नदी में बहने की सूचना मिलते ही छीपाबड़ और सिराली थाने कि पुलिस के साथ साथ तहसीलदार घटनस्थल पर पहुंचे थे, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के कारण उस समय युवक को तलाशा नहीं जा सका था। अगले दिन रविवार सुबह नदी के पुल पर पानी कम होते ही SDRF और होमगार्ड की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन, तब भी युवक का कही कोई सुराग नहीं लग सका था।

होमगार्ड प्लाटून कमांडर रक्षा राजपूत ने बताया कि, 2 मोटरबोट की पेट्रोलिंग से एसडीआरएफ और होमगार्ड के 22 जवानों ने नदी के दोनों किनारों पर लगभग 40 किलोमीटर दूर तक ढूंढने के बाद करीब 60 घंटे बाद आज मंगलवार को घटनास्थल से लगभग 40 किलोमीटर दूर बैक वाटर में युवक का शव ढूंढ लिया है। युवक की पहचान खिरकिया तहसील के ग्राम बेड़ियाकला में रहने वाले 30 वर्षीय बालकदास पिता धन्नालाल के रूप में हुई है।


लोग रोकते रहे, लेकिन उसने किसी की न सुनी

पुरा घटनाक्रम इस प्रकार है कि, हरदा जिले की खिरकिया तहसील के ग्राम बेड़ियाकला में रहने वाले बालकदास शनिवार रात करीब 9 बजे छीपाबड़ हाट बाजार से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे, तभी वो स्यानी नदी पार करने लगा। पुल पर पानी का बहाव तेज था, जिसके चलते वहां मौजूद लोगों ने युवक को नदी पार करने से रोका भी, लेकिन युवक ने किसी की बात न मानते हुए बाइक समेत नदी पार करने लगा। बता दे कि, एक दिन पहले युवक की बाइक मिली थी।


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

देखते ही देखते युवक नदी में बाइक समेत नदी के तेज बहाव में बह गया। वहां मौजूद लोगों द्वारा डायल 100 और छीपाबड़ के साथ साथ सिराली पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दोनों थानों की टीम के साथ SDERF और होमगार्ड की टीम युवक की तलाश में जुट गई। लेकिन, तीन दिन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाने के बाद भी रेस्क्यू टीमों के हाथ खाली रहे। वहीं, आज सुबह घटनास्थल से 40 किलोमीटर दूर बैक वाटर एरिया में युवक की लाश मिल गई है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए खिरकिया से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

Published on:
25 Jul 2023 02:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर