4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP gajab hai- एक ही रात में पुलिस कर्मियों 12 मकानों में चोरी, देखें ​वीडियो

- डीएसपी का घर भी नहीं बख्शा

2 min read
Google source verification

हरदा

image

Deepesh Tiwari

Jan 27, 2023

thiefs_in_police_house_1.png

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा में एक ही रात में चोरों ने पुलिस वालों के 12 घरों के निशाना बनाते हुए इन घरों से लाखों रूपए की नकदी व गहने चुरा लिए हैं। खास बात ये है कि यह चोरी नेशनल हाइवे के किनारे बसी पुलिस लाइन में ही हुई।

चोरी की इस घटना की जानकारी के बाद सुबह एसपी मनीष अग्रवाल मौके पर पहुंचे। इसके बाद यहां एफएसएल की टीम व डॉग स्कवॉड भी पहुंच गए, जो जानकारी लेने के दौरान पिड़गांव के एक चने के खेत में जाकर रुक गए। पुलिस वालों के घरों में हुई इन चोरियों के बाद तमाम तरह के सवाल पैदा हो गए हैं। लोगों का तो यहां तक कहना है कि जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं हैं तो ये हमें कैसे सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं।

वहीं पुलिस वालों के घरों में हुई चोरी के बाद पुलिस की गश्त और उनकी सक्रियता पर सवाल खड़े होने पर एसपी मनीष अग्रवाल ने कहा है कि जांच कर रहे हैं,किसी बाहरी चोर गिरोह का हाथ होने की आशंका है।

डीएसपी का घर भी नहीं छोड़ा
इंदौर रोड स्थित नई और पुरानी पुलिस लाइन में बारह पुलिसकर्मियों के घर हुई चोरी के अलावा अजाक्स थाने के डीएसपी एसएल सिसोदिया के घर भी इसी रात चोरी हुई। एक ही मकान से करीब 5 से 6 लाख रुपए के जेवरात और नकदी रुपए चोरी हुए हैं। पुरानी पुलिस लाइन में डीएसपी एसएल सिसोदिया, आरक्षक जितेंद्र राजपूत, ड्राइवर ओम राव व नई पुलिस लाइन मे क्षिप्रा ब्लाक में रवीश कामले, सपना चौहान, यशदीप पटेल, राहुल ठाकुर, वेतवा ब्लाक में उमेश पंवार, सिंध ब्लाक में सजन ठाकुर और ताप्ती ब्लाक में दुर्गेश पटेल, सुरेश बघेल, मयंक चौहान के घरों के ताले टूटे हैं।

सबसे बड़ा सवाल
एक ओर जहां पूरे शहर की सुरक्षा इन पुलिस के कर्मचारियों पर ही निर्भर है वहीं इनके घरों में एक ही रात में चोरी होना साफ तौर पर पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है। साथ ही इनके द्वारा की जाने वाली गश्त पर भी ऐसे में सवाल उठने लाजमी है? जानकारों के अनुसार भी जब किसी शहर में पुलिस वालों के ही घर सुरक्षित न हो तो वहां रहने वाले जो इनकी सुरक्षा में होते हैं वे कितने सुरक्षित हैं ये समझा ही जा सकता है?

पुलिस की बदनामी और लोगों में खौफ
इस वारदात से जहां पुलिस की लोगों के बीच काफी बदनामी हुई है कि जब चोरों को पुलिस का ही खौफ नहीं है तो आमजन की सुरक्षा स्थिति का आसानी से पता चल सकता है। इस वारदात ने बता दिया कि जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली की कितनी बदतर स्थिति है। पुलिस ने शुरुआत में इस घटना को दबाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन मीडिया में खबर लीक होने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। वहीं दूसरी ओर अब लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर खौफ में हैं।

वहीं पुलिस अधिकारियों की ओर से जो बात कही जा रही है उसे अनुसार आठ घरों के ताले टूटे हैं। इनमें से करीब चार से पांच घरों मे चोरी हुई है। कुछ सिविल लाइन थाने में और कुछ सिटी कोतवाली में मामले दर्ज किए जा रहे हैं। कुछ घरों में बड़ी चोरी हुई है। वहीं कुछ घरों में से जैकेट सहित अलग-अलग सामान चोरी हुआ है। इस वारदात में किसी बड़ी व बाहरी गैंग का हाथ है।