30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहत…जिले में 1226 लोकेशन में से 38 के बढ़े रेट,हरदा में पुरानी ही दरें

हरदा। जिला मूल्यांकन समिति हर साल नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले जिले की विभिन्न लोकेशन के विस्तार की संभावना और तय मापदंड और आधार का ध्यान रखकर कृषि,व्यवसायिक व आवासीय प्रयोजन की भूमि के दाम के लिए गाइड लाइन जारी करती है। अगले वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित की गई गाइड लाइन में टिमरनी में 7 और खिरकिया में 6 लोकेशन के रेट बढ़ना प्रस्तावित है। वहीं हरदा शहर सीमा में कहीं कोई खास वृद्धि नहीं की गई है। जिले की सभी तहसीलों में कुल 1226 लोकेशन में से केवल 38 के रेट बढ़ना प्रस्तावित है। इसे फाइनल

3 min read
Google source verification

हरदा

image

Mahesh bhawre

Mar 17, 2023

  राहत...जिले में 1226 लोकेशन में से 38 के बढ़े रेट,हरदा में पुरानी ही दरें

Rahat...increased rates of 38 out of 1226 locations in the district, old rates in Harda

---खिरकिया तहसील के पटवारी हलका नंबर 16 की गाइड लाइन 2021-22 की कंडिका इगरिया अब संशोधन के बाद 2 एसएच 15 रोड से अंदर और,पटवारी हलका नंबर 19 की बीते साल की गाइड लाइन 665 की कंडिका बसंतपुरा वीरान संशोधन पश्चात बसंतपुरा 2 एसएच 15 रोड से अंदर मानी जाएगी। इसी प्रकार खिरकिया में जीआइएस मैपिंग में आयी समस्या के कारण लोकेशन में संशोधन किया है। इसमें चेतन नागडा कॉलोनी,गौर कॉलोनी,इंदुमति नागडा कॉलोनी गोमुख वार्ड एक को गुरुनानक वार्ड 3 में जोड़ना प्रस्तावित है। सुभाष वार्ड 6 की प्रजापत कॉलोनी को शिवाजी वार्ड 8 में जोड़ा जाएगा। शिवाजी वार्ड की हरणे काॅलोनी जवाहरलाल नेहरु वार्ड 7 में और सादानी कॉलोनी राजीव गांधी वार्ड 10 से दाना बाबा वार्ड 9 में लोकेशन बदलना प्रस्तावित है।


नई गाइड लाइन में ये लोकेशन जोड़ी:
खिरकिया तहसील ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत गाइड लाइन साल 2023-24 के लिए स्टेट हाइवे 15 रोड की नई लोकेशन पहली बार गाइड लाइन में शामिल की जा रही है। इसमें इगरिया एसएच 15 रोड पर आवासीय भूखंड 900 व व्यवसायिक 1350,औदयोगिक 900 रुपए प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित हैं। इस लोकेशन पर सिंचित कृषि भूमि 15.69 लाख व असिंचित 7.80 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर प्रस्तावित है। बसंतपुरा 2 एसएच 15 राेड पर आवासीय भूखंड 1100,व्यवसायिक 1650 व औदयोगिक भूखंड 1100 रुपए प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित है। यहां कृषि भूमि सिंचित 24 लाख व असिंचित भूमि 12 लाख रूपए प्रति हेक्टेयर की गाइड लाइन प्रस्तावित है।


ये लोकेशन पहली बार जुड़ी:

हरदा तहसील ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत गाइड लाइन 2023-24 के लिए एसएच 15 व एनएच 59 रोड की नई लोकेशन पहली बार शामिल की है। इसमें हंडिया का पटवारी हलका 16 हीरापुर एनएच 59 पर आवासीय भूखंड 1200,व्यवसायिक 2100 औदयोगिक 1400 रपए प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित है। सिंचित कृषि भूमि 20,27,200 व असिंचित 10,13,600 रुपएप्रति हेक्टे.प्रस्तावित है। पटवारी हलका 26 में बागरुल एनएच पर आवासीय 1800,व्यवसायिक 2700 व औदयोगिक 1800 रू. प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित है। सिंचित कृषि भूमि 33.60 व असिंचित 16.80 लाख प्रति हेक्टे.प्रस्तावित है। इधर हरदा में पटवारी हलका 4 अबगांवखुर्द एनएच पर आवासीस व औदयोगिक भूखंड 2400,कमर्सियल 3600 रुपए प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित है। कृषि भूमि सिंचित 36.80 असिंचित 18.40 लाख प्रस्तावित है। भाटपरेटिया एनएच पर आवासीय व औदयोगिक भूखंड 1400 व व्यवसायिक दर 2100 रुपए है। सिंचित कृषि भूमि 32 लाख व अंसिचित 16 लाख प्रति हेक्टे. प्रस्तावित है। पलासनेर एसएच 15 पर आवासीय व औदयोगिक प्लॉट के रेट 1200 व व्यवसायिक 1800 प्रस्तावित हैं। यहां सिंचित कृषि व असिंचित के रेट क्रमश: 27.60 व 13.80 लाख प्रस्तावित हैं। गांगला एसएस पटवारी हलका 19 में आवास व औदयोगिक रेट 1500 व व्यवसायिक 2250 रुपए है। कृषि भूमि सिंचित 26.60 व असिंचित 13.20 लाख प्रति हेक्टेयर प्रस्तावित है।


कॉलोनियों की लोकेशन में सुधार:
प्रस्तावित गाइड लाइन में कुछ कॉलोनियां ऐसी हैं,जो लंबे समय से दूसरे वार्डों में शामिल मानी जाती रही हैं। ऐसी कॉलोनियां वास्तव में दूसरी कॉलोनियों में शुमार हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ जब हरदा नगरपालिका ने जीआईएस मैपिंग के दौरान समस्याएं आयीं। भविष्य में यह समस्या न आए,इसके लिए ऐसी कुछ कॉलोनियों को पुरानी लोकेशन व वार्ड से हटाकर अब वास्तविक वार्डों में जोड़कर सुधार करना प्रस्तावित किया। इनमें महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड 28 की भीमसिंह काॅलोनी,मां आमणा विहार कॉलोनी,सांई नगर कॉलोनी को वीर दुर्गादास वार्ड 34 में शामिल किया गया है। इसी प्रकार शहीद दीपसिंह चौहान वार्ड 32 की नर्मदा कॉलोनी को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड 31 में जोड़ा गया। वीर दुर्गादास वार्ड 34 की अग्रवाल कॉलोनी,हृदय नगर कॉलोनी को शहीद दीपसिंह चौहान वार्ड में शामिल किया गया। वीर सावरकर वार्ड 35 की बांगड बिल्डर्स कॉलोनी को वीर दुर्गादास वार्ड में शामिल किया।


घंटाघर क्षेत्र में अब कोई कृषि भूमि नहीं:

शहर के बीचों बीच स्थित वार्ड नंबर 5 और 12 में अब किसी भी लोकेशन पर कृषि भूमि नहीं है। इस कारण इस साल की प्रस्तावित गाइड लाइन में इन वार्डों से कृषि भूमि को विलोपित कर दिया गया है। जिससे संशय न रहे।


ये लोकेशन होंगी विलोपित:
हरदा तहसील शहरी क्षेत्र के कुछ वार्डों में कृषि भूमि नहीं है। सघन आवासीय बस्ती क्षेत्र होने व जियो मैपिंग में समस्या पैदा होने से विलोपित करना प्रस्तावित है।

दीपसिंह चौहान वार्ड 6, छत्रपति शिवाजी वार्ड 9, इंदिरा गांधी वार्ड 10, व्हीव्ही गिरि वार्ड 12, डॉ.राजेंद्र प्रसाद वार्ड 18, महाराणा प्रताप वार्ड 19,स्वामी विवेकानंद वार्ड 20,जवाहरलाल नेहरू वार्ड 22, फखरुददीन अहमद अली वार्ड 23,सुभाषचंद्र बोस वार्ड 24,लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 25, देवी अहिल्या बाई वार्ड 26 पूरे वार्ड के लिए कृषि भूमि के लिए इन लोकेशन को विलोपित किया जा रहा है। दीपसिंह चौहान वार्ड 32 की कृष्णा कॉलोनी व नगीनचंद्र बाफना कॉलोनी और वीर दुर्गादास 34 में एनएच बायपास रोड पर दोनों तरफ की लोकेशन विलोपित करना प्रस्तावित है।

Story Loader