हरदा

7 दिन से स्लॉट बुकिंग पोर्टल बंद,2 दिन और चलेगी खरीदी,भुगतान में भी लंबा इंतजार

हरदा.समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने के लिए किसान के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं। 7 दिनों से किसान बुकिंग के लिए यहां वहां भटक रहे हैं। दो दिन बाद खरीदी बंद हो जाएगी। अभी करीब 14 हजार किसानों मूंग बेचने से वंचित हैं। केंद्र सरकार द्वारा खरीदी बंद करने का पत्र आने के बाद से ही स्लॉट बुकिंग नहीं हो पा रही है। सतपुड़ा भवन में आग लगने के कारण इस साल खरीदी देरी से शुुरू हुई। सभी 49 केंद्र समय पर नहीं खुले। ऐसी बदइंतजामी को देखते हुए किसान कांग्रेस ने खरीदी की आखिरी तारीख आगे नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेत

2 min read
Jul 27, 2023
Slot booking portal closed for 7 days, purchase will continue for 2 more days, long wait for payment

समर्थन मूल्य पर जिले में 28 जून से करीब 10-12केंद्रों पर खरीदी शुुरू हुई। फिर पंजीयन में दिक्कत आने लगी। पंजीयन का पोर्टल धीमी गति से काम करने लगा। खरीदी केंद्रों पर प्लेट कांटे से तौल नहीं होने से किसानों को ज्यादा समय लगा। इस बीच नेफेड ने 17 जुलाई को पत्र जारी किया। इसमें कहा कि उसका खरीदी कोटा पूरा हो गया। इससे किसानों में हड़कंप गया। किसान कांग्रेस ने कलेक्टर व सीएम,कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

पत्र आया,लेकिन स्लॉट बुकिंग बंद:

केंद्र का कोटा पूरा होने पर मप्र सरकार ने कहा कि 31 तक वह एमएसपी पर मूंग खरीदेगी। लेकिन 20 जुलाई से पोर्टल नहीं खुलने से किसान स्लॉट बुक ही नहीं करा पा रहे हैं। बीते 7 दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। खमगांव के किसान नन्हेलाल माझी ने कहा कि एक सप्ताह से कियोस्क सेंटर के चक्कर लगा रहे हैं,लेकिन पाेर्टल नहीं खुल रहा है। छिड़गांव के परमानंद पटेल ने कहा कि गांव कई किसान मूंग बेचने से बाकी है,लेकिन पोर्टल नहीं खुलने से स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं।

ऐसी रही व्यवस्था...
किसानों के अनुसार एक माह देरी से खरीदी शुुरु हुई। 17 जुलाई तक 11816 स्लॉट बुक हुए। 34326.11मीट्रिक टन मूंग खरीदी हुई। यह कुल पंजीकृत रकबे 1.06 लाख हेक्टेयर में से 54578.5 हेक्टे. है। मूंग बेचने के लिए 34615 किसानों ने पंजीयन कराया था। केंद्र का कोटा पूरा होेने तक 9324 किसानों से खरीदी हो पायी है। 19 जुलाई को मप्र सरकार ने 31 तक खरीदी की बात कही। इसके बाद 26 जुलाई तक 21217 किसानों से 7 लाख 90 हजार क्विंटल मूंग खरीदी की गई। अभी 13398 किसान बाकी हैं। खरीदी में दो दिन बचे हैं। शनिवार रविवार खरीदी बंद रहती है। 21217 किसानों में से अभी केवल 6300 किसानों को ही 264 करोड़ का भुगतान हुआ है,जबकि किसानों से 6 अरब 12 करोड़ का मूंग खरीदा जा चुका है।

फैक्ट फाइल

कुल मूंग का रकबा-1 लाख 6 हजार हेक्टे.
कुल पंजीकृत किसान-43615

अब तक मूंग बेच चुके-21217
खरीदी गई मात्रा-7.90 लाख क्विंटल

खरीदी मात्रा का मूल्य:612 करोड़ रूपए
भुगतान की स्थिति: 394 करोड़ के ईपीओ बने

भुगतान हुआ-264 करोड़ रूपए
कितने किसानों को मिला-करीब 6300

इनका कहना है
केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी है। कोटा पूरा होते ही केंद्र ने 18 जुलाई से खरीदी बंद कर दी। मप्र सरकार ने 31 तक शेष खरीदी की बात कही,लेकिन हकीकत यह है कि 20 जुलाई से ही पोर्टल बंद कर दिया,इस कारण किसान स्लॉट बुक ही नहीं करा पा रहे हैं। अब दो दिन बचे हैं।अभी करीब 14 हजार किसान मूंग बेचने से वंचित हैं। खरीदी की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई तो आंदोलन करेंगे।

-मोहन विश्नोई,जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस
अभी तक 7 लाख 90 हजार क्विंटल मूंग 21217 किसानों से खरीदा जा चुका है। 31 तक खरीदी चलेगी। पोर्टल में क्या दिक्कत आ रही है,यह राज्य स्तर का मामला है।

-योगेश मालवीय,डीएमओ,हरदा
मूंग खरीदी से छूटे हुए किसानों की संख्या और स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कत को देखते हुए गुरुवार को ही सरकार ने खरीदी की आखिरी तारीख 7 अगस्त कर दी है।अब किसान 31 जुलाई तक स्लॉट बुक करा सकेंगे। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-कमल पटेल,कृषि मंत्री,मप्र

Published on:
27 Jul 2023 09:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर