
farmers
हंडिया. मौसम की मार चलते किसानों की खरीफ सीजन की बुवाई एक बार बिगड़ चुकी है। इस कारण किसान लाखों का नुकसान झेल चुका है। ऐसे में आवारा मवेशी किसानों की फसल चट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हंडिया, बागरूल, कुसिया, हीरापुर आदि कई ग्रामों में इन दिनों सैकड़ों आवारा मवेशियों के झ्ंाुुड फसल तबाह कर रहे हैं। किसानों की इस गंभीर समस्या पर न तो पंचायत ध्यान दे रही है न ही जिला प्रशासन। किसान राजेश तिवारी का कहना है कि लाखों खर्च कर सोयाबीन की बोवनी की थी, जो मौसम की मार से खराब हो गई। अब दोबारा बोवनी की है, जिसे मवेशी क्षति पहुंचा रहे हैं। किसान शेख अनिस का कहना है कि करीब सौ से अधिक अवारा मवेशियों का झुंड दिन रात खेतों में खड़ी फसल चट कर रहा है। खेतों के अलावा मवेशी धार्मिक स्थल, मुख्य मार्गों सहित अन्य जगह पर बैठ जाते हैं, जिससे वाहन चालक परेशान हैं। ऐसे में देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरीज लेकर जाने वाली संजीवनी १०८ को आने जाने के लिए इन मवेशियों को मार्ग से उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है।
Published on:
25 Jul 2017 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
