12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक मैनेजर्स को चढ़ा प्यार का बुखार, शादीशुदा अनीता को दिल दे बैठे सुरेश कुमार, ग्राहकों के लाखों रुपए लेकर लापता

बंधन बैंक मैनेजर सुरेश कुमार शादीशुदा महिला को लेकर हुए फरार। बांगरमऊ स्थित बंधन बैंक में अनीता बैंक मैनेजर थी। दोनों के बीच लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बैंक मैनेजर्स ग्राहकों का 13 लाख रुपए लेकर हुए लापता। परिवार से दूर दोनों एक साथ अपनी दुनिया बसाना चाहते थे।  

2 min read
Google source verification
bank_manger.jpg

बैंक मैनेजर्स सुरेश और अनीता

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यह मामला बंधन बैंक के दो मैनेजर्स के बीच प्यार का अनोखा मिलन का है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर ग्राहकों की 13 लाख रुपए लेकर लापता हो गया है। परिजनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस की टीम बैंक मैनेजर की तलाश में जुटी।

बैंक मैनेजर एक शादीशुदा महिला के साथ उत्तराखंड के देहरादून में पकड़ा गया। पूछताछ से पता चला कि वह महिला भी बंधन बैंक की मैनेजर है। दोनों के बीच लंबे वक्त से प्रेम का पहिया घूम रहा था। जिस वजह से अपने परिवार से अलग अपनी दुनिया बसाने के लिए दोनों घर से भाग गए थे।

यह मामला संडीला कोतवाली का है। जहां बंधन बैंक के बैंक मैनेजर सुरेश कुमार दो नवंबर से लापता थे। जब बैंक की स्टेटमेंट तलाश की गई तो पता चलता है। बैंक से लगभग 13 लाख रुपए गायब हैं। जो चेक के माध्यम से निकाला गया है। परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की टीम मैनेजर की खोज बिन में लग गई। मोबाइल नंबर पर जब पुलिस कॉल किया तो फ़ोन ऑफ बता रहा था। तभी मुखबिरों से मैनेजर की लोकेशन देहरादून में मिली। पुलिस ने मैनेजर को 13 लाख रुपए के साथ बरामद किया। मैनेजर के साथ में बांगरमऊ स्थित बंधन बैंक की शादीशुदा बैंक मैनेजर अनीता भी वहां थी।

बता दें संडीला स्थित बंधन बैंक मैनेजर सुरेश कुमार और बांगरमऊ स्थित बंधन बैंक की शादीशुदा बैंक मैनेजर अनीता के बीच लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ परिवार से दूर अपनी दुनिया बसाना चाहते थे। इसी वजह मैनेजर सुरेश ग्राहकों का पैसा लेकर फरार हो गया था। वहीं पुलिस करवाई के बाद मैनेजर को देहरादून में की गिरफ्तार किया गया। फिर दोनों को जेल भेज दिया गया।

हरदोई के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि बैंक मैनेजर की लोकेशन पहले में बनारस मिली, उसके बाद उनका मोबाइल ऑफ हो गया। कड़ी से कड़ी जोड़कर मुखबिरों की सूचना पर मैनेजर की लोकेशन देहरादून में पता चला। मैनेजर के पास से ग्राहकों की रकम भी बरामद हुई है।