हरदोई

Hardoi News: हरदोई में तेंदुए का आतंक, 15 लोगों पर कर चुका है हमला

Hardoi News: हरदोई में तेंदुए से गांव वालों में डर का माहौल है। अब 15 लोगों को जख्मी कर चुका है।

less than 1 minute read
May 12, 2023
Hardoi News

Hardoi News: हरदोई जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। अब तक 15 लोगों को घायल कर चुका है। इसके घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझाकर सड़क से जाम हटवाया।

कई लोगों को कर चुका है घायल
दरअसल, साण्डी थाना इलाके के मुरौली कठेरिया गांव में तेंदुए (Hrdoi Leopard Attack) ने करीब सात लोगों को घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस भी लगातार ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील कर रही है। बताया जा रहा है कि मुरौली कठेरिया गांव निवासी रामू कुशवाहा गुरुवार की शाम को गांव के बाहर बैठा हुआ था। जहां पर गोविंद चारा काट रहा था। इसी बीच तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इससे रामू कुशवाहा और गोविंद जख्मी हो गए। इसके बाद वह कस्बे की तरफ बढ़ने लगा। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर डर का महौल व्याप्त है।

Updated on:
12 May 2023 08:06 pm
Published on:
12 May 2023 08:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर