लड़की पर हमले के बाद पुलिस की हिरासत में आये सूरज ने इस हमले से साफ इंकार किया है। हालांकि उसने प्यार की बात को माना है। कहा, उसके और लड़की के बीच पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। आरोपी सूरज ने इस हमले का आरोप घायल की बड़ी बहन पर लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी उससे अधिक सुन्दर है पर घायल लड़की उसे छोड़ने की जिद करती रहती थी। आज भी वह मुझसे मिलकर यही बात कर रही थी जिसके चलते उसने उसे चाकू मार कर घायल किया है।