हाथरस। सीएम योगी आदित्यनाथ की एंटी रोमियो टीम महिलाओं की सुरक्षा करने में किस हद तक नाकाम है, इसका ताजा मामला हाथरस में देखने को मिला है। यहां कॉलेज से घर लौट रही हाईस्कूल की एक छात्रा से दबंगों ने भरी बस में छेड़छाड़ कर दी, लेकिन छात्रा का साथ देने वाला कोई नहीं था। आरोप है कि जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे पीटा गया। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और घर जाकर अपने परिवारीजनों को सारी बात बतायी। इसके बाद परिजन मामले की शिकायत करने कोतवाली गए। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया और मनचलों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।