ये है मामला
भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय ने भाजपा नगर मीडिया प्रभारी यतेंद्र वार्ष्णेय गोरू को युवा मोर्चा के हाथरस नगराध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है, जिसको युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह ने असंवेधानिक व गलत बताया है। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष यतेंद्र ने बताया कि उन्हें भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं इस बारे में नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय से बात की गई, तो उनका कहना है कि 2019 लोकसभा चुनाव को जिताने के लिए बूथ स्तर पर जानकारी रखने वाले कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने यतेंद्र पूर्व नगर मीडिया प्रभारी को युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष घोषित किया है। क्योंकि जब पूर्व में चंद्रवीर सिंह युवा मोर्चा में महामंत्री थे। तब यतेंद्र उनके साथ उपाध्यक्ष रहे हैं। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और भाजपा के नगर अध्यक्ष दोनों को यह अधिकार है कि वे युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की घोषणा कर सकते हैं।