3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला पहुंची पुलिस के पास, बोली साहब मेरे बच्चा नहीं हो रहा, पति तो…

साहब, मेरा पति दो दिन कमाता है चार दिन घर में पड़ा रहता है, मेरे बच्चा भी नहीं हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
 Police complaint against husnabd

Police complaint against husnabd

हाथरस। सासनी कोतवाली में ऐसी शिकायत आती है कि पुलिस वाले परेशान हो उठे हैं। एक महिला ने तो पुलिस से शिकायत की है कि उसके बच्चा नहीं है। आरोप अपने पति पर मढ़ा है। एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ शिकायत की है।

पति के खिलाफ शिकायत
गांव ततारपुर मुहरिया की निवासी रेखा ने कहा है कि उसका पति दो दिन कमाने जाता है, और चार दिन घर पड़ा रहता है। शराब का आदी होने के कारण शराब पीकर वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। शादी के बारह वर्ष होने के बाद भी उसके घर में कोई बच्चा नहीं है। पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर देते हुए अपनी रक्षा की मांग की है।

देवर की शिकायत
गांव खिटौली कौमरी निवासी महिला गायत्री देवी पत्नी रूप किशोर ने कहा है उसका पति दूसरे शहर में जाकर नौकरी करता है। उसका देवर पति के न रहने के कारण शराब पीकर काफी परेशान करता है। और उसके साथ मारपीट तथा घर के सामान की तोडफोड करता है, जिससे वह काफी परेशान है। गायत्री ने कहा है कि शनिवार को उसके देवर ने शराब पी ली और उसके घर में रखे सामान को तोड दिया। उसे लात घूंसों से मारा पीटा। पुलिस तहरीर के आधार पर देवर को तलाश कर रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Story Loader