14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस

हाथरस: पेड़ से टकराई मेटाडोर, छह की मौत

कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के निकट हुई इस दुर्घटना में मेटाडोर के ड्राइवर सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

Jun 10, 2018

हाथरस। जिले के थाना सासनी क्षेत्र में NH-93 पर एक तेज़ रफ़्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। देर रात में कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के निकट हुई इस दुर्घटना में मेटाडोर के ड्राइवर सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेटाडोर अलीगढ़ से आगरा जा रही थी। दुर्घटना में घायल हुए युवक का नाम अलीशेर है और वह आगरा के बरहन क्षेत्र का रहने वाला है। दुर्घटना में मरे लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

कुल नौ लोग सवार थे

घटना की सूचना पर डायल 100, सहित थाना सासनी पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों को मेटाडोर से निकाला, लेकिन जब तक सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल अलीशेर को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका उपचार जारी है, पुलिस घायल के होश में आने के बाद अन्य मृतकों की शिनाख्त करेगी। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है, मृतकों के परिजनों की तलाश और सूचना भेजने का प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी सुमन कनोजिया ने बताया है कि मेटाडोर में कुल नौ लोग सवार थे इनमें से दो लोग भाग गए।