5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस
भाजपा सरकार से पहले स्वच्छता के मामले में फिसड्डी था यूपी: चौधरी लक्ष्मीनारायण
Play video

भाजपा सरकार से पहले स्वच्छता के मामले में फिसड्डी था यूपी: चौधरी लक्ष्मीनारायण

कैबिनेटमंत्री ने कहा कि यूपी भाजपा की सरकार से पहले स्वच्छता और शौचलयों के मामले में सबसे फिसड्डी था।

Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

Jan 22, 2018

हाथरस। तहसील सिकंदराराऊ की ग्राम पंचयात पिपलगांव के गांव टोली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 233 शौचालयों का निर्माण कर एक दिन में ओडीएफ घोषित किये जाने के कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेटमंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेटमंत्री चौधरी लक्ष्मी नरायण ने कहा कि स्वछता का अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकार से पहले स्वच्छता और शौचलयों के मामले में सबसे फिसड्डी था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने हम सभी को निर्देश दिए और आमजन में जागरूकता पैदा की, जिसकी वजह से आज हमारा प्रदेश स्वच्छता की दिशा में अब बहुत आगे है।


यह दो गांव बनाएंगे रिकॉर्ड

कैबिनेटमंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि इन दो गांव ने पूरे भारत में एक रिकार्ड बनाया है, जहां एक दिन में दो गांव एक साथ ओडीएफ हो रहे हैं और बड़ी संख्या में शौचालयों का निर्माण एक साथ हुआ है। इस कार्यक्रम में कैबिनेटमंत्री ने राज्य वित्त योजना के अंतरगर्त स्वीकृत बनी सड़क का भी लोकार्पण भी किया।


फिल्म पदमावत के सवाल पर साधी चुप्पी

इस दौरान जब कैबिनेटमंत्री से 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावत पर सवाल पूछा गया तो वह उसे टाल गए। उन्होंने कहा कि आज हम अच्छा माहौल बनाने के लिए आए हैं स्वछता की ओर एक और कदम बढ़ाने के लिए आये हैं ऐसे में और बातें करना अच्छा नहीं लगता।