28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोल्ड ड्रिंक के पैसों पर हुआ विवाद बना जानलेवा, गोली मारकर हत्या करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश

यूपी के हाथरस जिले में कोल्ड ड्रिंक का पैसा मांगने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

2 min read
Google source verification
पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी फोटो सोर्स विभाग

पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी फोटो सोर्स विभाग

हाथरस जिले में मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गोली चला दी। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हाथरस के सासनी क्षेत्र में एक छोटी सी कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया और आखिरकार एक युवक की जान चली गई। यह घटना 23 मार्च की है। जब रंजित सोलंकी अपनी दुकान पर मौजूद थे। उसी दौरान कुछ युवक वहां कोल्ड ड्रिंक लेने पहुंचे। सामान लेने के बाद जब रंजित ने उनसे पैसे मांगे, तो विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पैसे देने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रंजित ने इसका विरोध किया। तो मामला और बिगड़ गया। इसी दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर रंजित के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी वहां से फरार हो गए।

घायल ने आगरा के अस्पताल में तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल रंजित को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दो दिन तक इलाज चला, लेकिन 25 मार्च को रंजित ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी और सर्विलांस की मदद ली। इसी के आधार पर मुख्य आरोपी रन्नू पुत्र हुकम सिंह को सासनी-इगलास रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।