scriptUP Nagar Panchayat Chunav 2017 : निर्दलीय प्रत्याशी ने छुड़ाए सपा, भाजपा प्रत्याशियों के पसीने, जानिए कैसे | UP nikay chunav Rani rekha singh file nomination mursan nagar panchaya | Patrika News
हाथरस

UP Nagar Panchayat Chunav 2017 : निर्दलीय प्रत्याशी ने छुड़ाए सपा, भाजपा प्रत्याशियों के पसीने, जानिए कैसे

मुरसान नगर पंचायत (Nagar Panchayat Chunav) में राजा महेंद्र प्रताप के वंशज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तहसील हाथरस में अपना नामांकन दाखिल किया।

हाथरसNov 05, 2017 / 05:34 pm

धीरेंद्र यादव

UP nikay chunav

UP nikay chunav

हाथरस। जिले में इन दिनों जहां देखो, वहां निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) को लेकर चर्चाएं सुनने और देखने को मिल जाती हैं। जिले की सभी निकाय सीटों पर ज्यादातर सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो गया है। प्रत्याशी नामांकन के जरिये शक्ति प्रदर्शन में लगे हुए हैं। जिले की मुरसान नगर पंचायत (UP Nagar Panchayat Chunav) में राजा महेंद्र प्रताप के वंशज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तहसील हाथरस में अपना नामांकन दाखिल किया। यहां रानी रेखा सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी समर में छलांग लगा दी है। नामांकन के दौरान अपनी रानी के साथ उमड़े जनसैलाब ने पार्टी प्रत्यशियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
जनसैलाब ने तोड़े रिकॉर्ड
राजा महेंद्र प्रताप के परिवार ने UP Nikay Chunav में अपनी भागीदारी की घोषणा अधिसूचना जारी होने से पहले ही कर दी थी, जिसे लेकर अन्य पार्टियों ने अपने आंकड़े सजाने शुरू कर दिए थे, लेकिन नामांकन के लिए जाने दौरान रानी रेखा सिंह ने पहले नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान रानी रेखा सिंह के साथ जनता का सैलाब उमड़ पड़ा, जिसे देख अन्य पार्टियों के पसीने छूट गए। इस जनसैलाब ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। चुनाव परिणाम भले ही कुछ हो लेकिन फिलहाल के जनसैलाब ने अन्य प्रत्याशियों को सोचने को मजबूर कर दिया है। रानी रेखा सिंह जिस रास्ते से होकर निकलीं, उन रास्तों का यातायात कुछ देर के लिए पूरी से अवरुद्ध हो गया।
1988 तक रहा चैयरमेन सीट पर कब्जा

मुरसान को Nagar Panchayat का दर्जा मिलने के बाद शुरू के लगभग 20 साल यहां के अध्यक्ष पद पर राजा महेंद्र प्रताप के वंशजों का कब्जा रहा है। इस संबंध में राजा गरुण ध्वज ने बताया कि 1988 तक हमारे परिवार ने यहां की कमान संभाल रखी थी, लेकिन अब फिर यहां की जनता हमें अध्यक्ष पद पर चाहती है, तो हम फिर चुनावी मैदान में आए हैं।

Home / Hathras / UP Nagar Panchayat Chunav 2017 : निर्दलीय प्रत्याशी ने छुड़ाए सपा, भाजपा प्रत्याशियों के पसीने, जानिए कैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो