3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस पर फौजियों को थर्ड डिग्री देने का आरोप, थाने ले जाकर बेल्ट, पटा व डंडों से पीटा, जानिए पूरा मामला!

  तीनों पीड़ितों ने डीएम से मिलकर एसएचओ, एसआई समेत आठ कांस्टेबल के खिलाफ मामले की शिकायत की।

2 min read
Google source verification

हाथरस। मुरसान थाने में पुलिसकर्मियों पर दो फौजियों व एक शिक्षक को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। तीनों युवकों का आरोप है कि रात में करीब 11 बजे मेले से लौटते समय उन्हें पुलिस ने रोक लिया और पूछताछ करने लगे। सारी जानकारी देने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट और गालीगलौज शुरू कर दी। फिर थाने ले जाकर बेल्ट, पटा व डंडों से पीटा। खंभे से बांधकर पीटा और गुरुवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत के बाद तीनों युवक डीएम से मिले व एसएचओ, एसआई समेत आठ कांस्टेबल के खिलाफ मामले की शिकायत की।

कई पुलिसकर्मियों ने एकसाथ घेर लिया
मुरसान के मोहल्ला नई बस्ती के रहने वाले मोहित कुमार व कपिल कुमार फौज में हैं। मोहित की तैनाती तेलंगाना और कपिल की जालंधर में है। व तीसरा दोस्त शिक्षक है। मुरसान के गांव रायक में उसकी तैनाती है। तीनों लोग बुधवार रात को दाऊजी मेला गए थे। वहां से रात में करीब 11 बजे लौट रहे थे। गांव दयालपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और पूछताछ करने लगे। आरोप है कि सारी जानकारी देने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दो गाडिय़ों व कई बाइक पर दस-पंद्रह पुलिसकर्मी और आ गए और मारपीट करते हुए उन्हें मुरसान कोतवाली ले गए। इसके बाद उन्हें बेल्ट, पटा व डंडों से पीटा। खंभे से बांधकर मारपीट की गई। गुरुवार को शांतिभंग में चालान कर दिया।

सएचओ, एसआई समेत आठ सिपाहियों के खिलाफ शिकायत

जमानत के बाद तीनों युवक अपने परिजनों के साथ डीएम से मिलने गए व अपनी चोटें दिखाकर मामले की शिकायत की। तीनों युवकों ने एसएचओ सत्यप्रकाश, एसआई इजहार अहमद, अखंडानंद उपाध्याय व आठ कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत की है। साथ ही एएसपी को भी मामले से अवगत कराया। इसके बाद डीएम ने तीनों युवकों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजने का आदेश दिया। फिलहाल इस मामले में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा का कहना है, मामले में जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader