16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वास्थ्य

भारत में फिटनेस न्यूट्रीशन और फूड सप्लीमेंट्स का 2000 करोड़ का बाजार

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और किंग्स इलेवन पंजाब के ऑफिशियल कोच जॉन्टी रोड्स ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानव शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए फूड सप्लीमेंट्स और न्यूट्रीशन प्रोडक्ट्स बहुत जरूरी है।

Google source verification

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और किंग्स इलेवन पंजाब के ऑफिशियल कोच जॉन्टी रोड्स ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानव शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए फूड सप्लीमेंट्स और न्यूट्रीशन प्रोडक्ट्स बहुत जरूरी है। बॉडी बिल्डिंग के अलावा दैनिक जीवन में भी इनका बहुत महत्व है, क्योंकि ईएसएन रिप्ड सीरीज के फिटनेस न्यूट्रीशन प्रोडक्ट्स 100 प्रतिशत प्राकृतिक तत्वों से निर्मित हैं। भारत फिटनेस न्यूट्रीशन प्रोडक्ट्स और फूड सप्लीमेंट्स का करीब 2000 करोड़ वार्षिक का एक बड़ा बाजार है तथा आगामी 5 वर्षों में इसमें करीब पांच गुना वृद्धि का अनुमान है। कंपनी ने एनीटाइम स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन को ऑफिशियल डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनर नियुक्त किया है। ईएसएन रिप्ड सीरीज के फिटनेस न्यूट्रीशन प्रोडक्ट्स में वेप्रोटिन, आइसोलेट प्रोटीन, मास गेनर और मसल्स गेनर सहित सभी सप्लीमेंट उत्पाद शामिल हैं। एनीटाइम स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन के डायरेक्टर कमलेश गोयल ने बताया कि फिटनेस और हैल्थ न्यूट्रीशन प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में वे पिछले कई वर्षों से सक्रिय हैं एवं वर्तमान में 40 से अधिक स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन और फूड सप्लीमेंट कंपनियों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर होलसेल और रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे हैं।