
Amazing Benefits of Eating Banana Daily
फलों का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। केला भी एक ऐसा फल है, जिसे ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत माना गया है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही हर मौसम में आसानी से उपलब्ध भी रहता है। एक अकेले केले में हमारे स्वास्थ्य के लिहाज से कई गुण समाए हुए हैं। केले में पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप प्रतिदिन एक केले का सेवन भी कर लेते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ होता है। तो आइए जानते हैं प्रतिदिन केला खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में...
1. दिल के लिए
आपके हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में केला फायदेमंद हो सकता है। कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन सी, फाइबर जैसे गुणों से युक्त रोजाना एक केले का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखा जा सकता है। क्योंकि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में अपने दिल को बीमारियों से बचाए तथा स्वस्थ रखने में रोजाना एक केले का सेवन फायदेमंद होता है।
2. मूड बेहतर बनाने में
आजकल लोग छोटी-छोटी बातों को चिंता करते हैं, जिससे यह आगे चलकर तनाव का रूप ले लेती है। ऐसे में प्रतिदिन एक केले का सेवन आपके मूड को सही रखने में फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि केले में मौजूद ट्राईप्टोफान एमिनो एसिड तनाव को कम करने में सहायक हो सकता है। रोजाना एक केला खाने से आप अंदर से बेहतर महसूस करते हैं, जिससे मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।
3. हड्डियों की मजबूती के लिए
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी प्रतिदिन एक केला खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। क्योंकि इसमें एक विशेष प्रकार का प्रोबायोटिक बैक्टीरिया मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के साथ ही आपके द्वारा खाए गए पदार्थों से कैल्शियम के अवशोषण का भी काम करता है। साथ ही की केले में पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पूरे शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है।
4. आयरन की कमी दूर करने में
जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है यानी एनीमिया रोग से ग्रसित हैं, वे लोग रोजाना एक केले का सेवन करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं। रोजाना एक केले का सेवन करने से शरीर में धीरे-धीरे आयरन की कमी की पूर्ति होने लगती है। जिससे एनीमिया रोग को दूर करने में मदद मिलती है।
Updated on:
17 Jan 2022 02:19 pm
Published on:
17 Jan 2022 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
