4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Neem Oil Benefits: नीम के तेल के इस्तेमाल से मिलते हैं कई लाभ

Neem Oil Benefits: डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप आवश्यकतानुसार ऑलिव ऑयल में 10-12 बूंदें नीम के तेल की मिलाकर इससे अपने स्कैल्प की मालिश करें।

2 min read
Google source verification
Amazing Benefits Of Neem Oil In Hindi

Amazing Benefits Of Neem Oil In Hindi

नीम को एक बहुत ही गुणकारी औषधि माना गया है। आयुर्वेद में भी कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नीम का इस्तेमाल किया जाता रहा है। नीम के पेड़ की छाल, पत्तियां, फल सभी बहुत फायदेमंद माने गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीम का तेल भी बहुत लाभकारी होता है। नीम का तेल इसके पेड़ के फल और बीजों से बनाया जाता है। नीम का तेल कई पोषक तत्वों जैसे एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, कैल्शियम और विटामिन ई आदि से युक्त होता है। तो अब आइए जानते हैं नीम के तेल से होने वाले फायदों के बारे में...

1. रूसी दूर करने में
डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप आवश्यकतानुसार ऑलिव ऑयल में 10-12 बूंदें नीम के तेल की मिलाकर इससे अपने स्कैल्प की मालिश करें। नीम के तेल में एंटीफंगल तथा एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होने के कारण यह बालों की रूसी, खुजली और जलन की समस्या में आराम पहुंचा सकता है। इसके अलावा, नीम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई भी पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

2. मजबूत दांतों के लिए
ठीक से ब्रश ना करने, खाना खाने के बाद कुल्ला ना करने और अधिक मीठा खाने आदि कारणों से आपके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में अपने दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नीम का तेल बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप अपने रोजाना के टूथपेस्ट में नीम के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर इससे दातुन करें। नीम के तेल के इस्तेमाल से बैड बैक्टीरिया नष्ट होने के साथ ही दांतों की सड़न और दर्द में भी आराम मिलता है।

3. एक्जिमा में राहत के लिए
एक्जिमा जैसी त्वचा समस्या में त्वचा काफी रूखी-सूखी हो जाती है। साथ ही त्वचा पर बहुत खुजली भी होती है। ऐसे में नीम का तेल का इस्तेमाल करना इस समस्या से राहत दिला सकता है। इससे त्वचा का रूखापन दूर होने के साथ ही संक्रमण को फैलने से भी रोका जा सकता है।