
Amazing health benefits of drinking lassi Lassi pine ke fayde
Benefits of Lassi: गर्मियों की चिलचिलाती धूप और गर्मी से खुद को बचाने के लिए हम ठंडे पेय पदार्थ का इस्तेमाल करते है, लेकिन लस्सी भी इनमें से एक बेहतर विकल्प है। जिसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। लस्सी में दही के सभी पोषक जैसे कैल्सियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम आदि पाए जाते है। रोजाना के जिंदगी में अपने खान- पान में लस्सी को शामिल करने के बहुत सारे फायदे है। लस्सी का नियमित सेवन करने से स्वस्थ बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते है लस्सी पीने के फायदे के बारे में
लस्सी पीने के फायदे
1. पाचन तंत्र बेहतर रहता
लस्सी पीना पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से इसके सेवन से पूरा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई दिक्कत है तो एक गिलास लस्सी पी लें कुछ ही देर में तकलीफ दूर हो जायेगी। लंच के बाद इसका सेवन सबसे उपयुक्त माना जाता है।
यह भी पढ़े: गर्मी में दही खाने के 5 बड़े फायदे, इन बीमारियों में तुंरत मिलता है आराम
2. हड्डियों को मजबूत बनाती
लस्सी कैल्शियम से भरपूर होती है, इसलिए यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का एक बेहतरीन तरीका है। यह आपकी समग्र हड्डी और दंत स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार कर सकती है।
3. एसिडिटी की समस्या से राहत मिलता
अगर आप भी गर्मियों में पेट की गैस या एसिडिटी से परेशान रहते है। तो ठंडी लस्सी पीना आपके लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लस्सी की तासीर ठंडी होती है जो पेट को ठंडा रख कर हार्ट बर्न और अपच आदि की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है।
4. इम्यूनिटी मजबूत होता
लस्सी और दही दोनों ही विटामिन डी और लैक्टिक एसिड में भरपूर हैं जिसकी वजह से पाचन शक्ति स्वस्थ बनी रहती है। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है जो लस्सी से मिलता है। लस्सी पीने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी हमेशा मजबूत बनी रहती है और बीमारियों से भी हम दूर रहते हैं।
यह भी पढ़े: शहतूत खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, पेट संबंधी समस्याओं से दिलाता है राहत
5. लू से बचाता
गर्मियों में तेज धूप के कारण अक्सर लोगों की स्किन जल जाती है और लू लग जाती है। गर्मियों में लू के कहर से बचने का सबसे अच्छा तरीका है ठंडी लस्सी का सेवन करना। जब भी घर से बाहर निकलें तो एक गिलास लस्सी पीकर निकलें आपको कभी लू नहीं लगेगी।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
22 Apr 2022 04:17 pm
Published on:
22 Apr 2022 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
