31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benefits of Grapes: अंगूर खाने के है ये 5 जबरदस्त फायदे, जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Benefits of Grapes: अंगूर का सेवन काफी फायदेमंद होता है इसमें पायी जाने वाली कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। अंगूर का सेवन आपको वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। अंगूर वजन घटाने में भी सहायक हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बॉडी के अंदर जमा एक्स्ट्रा फैट को हटाता हैं।

2 min read
Google source verification
Benefits of Grapes: अंगूर खाने के है ये 5 जबरदस्त फायदे, जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Amazing health benefits of eating grapes

Benefits of Grapes: अंगूर का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता हो। अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कई बीमारियों में राहत के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है कई बीमारियों में राहत के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है. टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है। खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप अंगूर का भी सहारा ले सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी क्रिया होने के कारण किडनी से जुड़ी होने वाली कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहने में मदद मिल सकती है। तो आइए जानते है अंगूर खाने के जबरदस्त फायदे के बारे में

अंगूर खाने के 5 जबरदस्त फायदे

1. कब्ज से आराम मिलता
यदि आपको भूख नहीं लगती और इस कारण आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा तो आप अंगूर के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है कब्ज की समस्या बढ़ने पर आपके शरीर में कई प्रकार की बीमारियां घर कर जाती हैं।
यह भी पढ़े: रोज खाएं तुलसी की चार पत्तियां, जानें इसके 5 बड़े फायदे

2. माइग्रेन के दर्द आराम मिलता
माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

3. ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता
अंगूर खाने के फायदे महिलाओं के लिए भी काफी लाभदायक हो सकते हैं क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण एक एंटी कैंसर एजेंट की तरह कार्य करते हैं। यही कारण है कि अगर महिलाओं के द्वारा भी अंगूर का सेवन किया जा रहा है तो उनमें ब्रेस्ट कैंसर के साथ-साथ पेट के कैंसर के जोखिम से भी बचने में मदद मिल सकती है।

4. आंखों के लिए फायदेमंद
अंगूर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है. जिन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्या है वे अपनी डायट में अंगूर को शामिल कर सकते हैं

5. इंफेक्शन
अंगूर में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधित एलर्जी को दूर करने और इंफेक्शन से बचाने में मददगार होते हैं। एंटीवायरल गुण' पोलियो, वायरस और हरपीज जैसे वायरस से लड़ने में भी मदद कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Story Loader