
Health Benefits Of Fiber Rich Food
नई दिल्ली। Health Benefits Of Fiber Rich Food: फाइबर युक्त फ़ूड का यदि आप सेवन करते हैं तो ये आपको एक नहीं अनेकों लाभ दे सकता है। फाइबर युक्त फ़ूड से अनेकों बीमारियां शरीर से दूर होती जाती हैं। वहीं फाइबर युक्त फ़ूड का सेवन आपके पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में भी बहुत ही ज्यादा सहायक होता है। ये आपके पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर करता है दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है वहीं यदि आप वजन को कम करने कि सोंच रहे हैं तो भी ये आपकी मदद कर सकता है। फाइबर युक्त फ़ूड के सेवन से आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। वहीं ये शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाके रखने में भी सहायक होता है।
इसलिए जानते हैं कि यदि आप भी फाइबर रिच फ़ूड को अपने डाइट में शामिल करते हैं तो इससे कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
1.पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए
यदि आप भी पेट से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं जैसे कि कब्ज,अपच,पेट में गैस,पेट दर्द आदि समस्याओं को तो फाइबर रिच फ़ूड आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकते हैं। फाइबर रिच फ़ूड के सेवन से आपके पेट से जुड़ी अनेकों समस्याएं धीरे -धीरे दूर होती जाएंगी। वहीं ये फूड्स आपके इम्यून सिस्टम के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं। इनके रोजाना सेवन से आप स्वस्थ भी रहते हैं और वहीं पेट में हो रही अनेकों समस्याएं भी दूर होती चली जाती है।
2.हड्डियों को मजबूत रखने के लिए
यदि आप अपने हड्डियों की सेहत को लंबे समय तक मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो ऐसे में हड्डियों की सेहत के लिए आप फाइबर से युक्त फूड्स का सेवन कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि सोल्यूबर फाइबर में प्रीबायोटिक होते हैं जो बॉडी में कैल्शियम समेत कई सारे तत्वों को हड्डियों में अवशोषित होने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होते हैं। यदि आप अपने हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते हैं या बोन फ्रैक्चर जैसी समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो फाइबर रिच फ़ूड आपकी मदद कर सकते हैं।
3.डायबिटीज की समस्या रहती है दूर
यदि आप अपने रोजाना कि डाइट में फाइबर रिच फ़ूड का सेवन करते हैं तो इससे डायबिटीज के जैसी बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। फाइबर रिच फ़ूड के सेवन से आप टाइप 2 डायबिटीज के जैसे बीमारियों से बच सकते हैं। वहीं एक रिसर्च के दौरान इस बात का पता चला है कि यदि आप रोज कम से कम 26 ग्राम तक फाइबर रिच फ़ूड का सेवन करते हैं तो इससे कम से कम 18 प्रतिसत डायबिटीज के जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता है। आप फ़ूड के साथ साथ फाइबर रिच फ्रूट्स की भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4.वेट कंट्रोल
यदि आप अपने वजन को कम करने कि सोंच रहे हैं तो ऐसे में फाइबर रिच फ़ूड आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आप रोजाना अपनी डाइट में फाइबर रिच फ़ूड का सेवन करते हैं तो इससे आपको काफी मदद मिलती है क्योंकि ये वजन को नियंत्रण में रखने में आपकी काफी मदद कर सकता है। फाइबर रिच फ़ूड में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है आपको जल्दी-जल्दी भूख भी नहीं लगती है। इसलिए यदि आप वजन को कम करने के बारे में सोंच रहे हैं तो ये आपकी मदद कर सकते हैं।
फाइबर रिच फ़ूड कौन-कौन से होते हैं -
1.केला
केला की बात करें तो ये भी एक फाइबर रिच फ़ूड है। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। साथ ही साथ वहीं ये पोटैशियम,कैल्शियम, विटामिन सी के जैसे अनेकों पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। केले के साथ-साथ कच्चे केले में भी एक प्रकार का इंडाइजेस्टिबल कार्बोहायड्रेट पाया जाता जो शरीर में फाइबर की तरह काम करता है। यदि आप एक केले को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो आपको लहभग 3.1 ग्राम का फाइबर मिलता है। इसलिए केले को एक फाइबर रिच फ़ूड माना जाता है।
2.ब्रोकली
ब्रोकली की बात करें तो ये विटामिन सी से भरपूर होती है वहीं इसमें कैल्शियम और फाइबर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप ब्रोकली को अनेकों तरीके से अपनी डाइट में शामिल करके सकते हैं। यदि आप रोजाना अपनी डाइट में 100 ग्राम ब्रोकली को शामिल करते हैं तो लगभग आपको 2.6 ग्राम फाइबर भरपूर मात्रा में मिल जाता है। वहीं ये शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आंखों की रोशनी को तेज रखने में भी बहुत ही ज्यादा मददगार होती है। इसलिए ब्रोकली को आपको अपने रोजाना कि डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
3.ओट्स
ओट्स की बात करें तो इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्र फ़ूड की बात करें तो ओट्स का सेवन सबसे ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाए जाती है। ओट्स में घुलने वाला और न घुलने वाला दोनों प्रकार के फाइबर ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप ओट्स का सेवन नाश्ते के दौरान तो करें वहीं आप इसे स्नैक्स के रूप में भी कर सकते हैं। आप दूध के साथ ओट्स को खा सकते हैं वहीं आप ओट्स से बने हुए चिल्ले,डोसा या उत्तपम को भी अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4.सेब
सेब सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता है ये बात तो आप जानते ही होंगें। सेब के रोजाना सेवन से कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। सेब की बात करें तो इसमें फाइबर और आयरन दोनों चीजें ही भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। यदि आप शरीर में खून की कमी के जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो भी आप सेब का सेवन कर सकते हैं। ये आपको स्वस्थ रखने में तो सहायक होता ही है वहीं पेट से जुड़ी अनेकों समस्याएं भी शरीर से दूर हो जाती हैं। इसमें विटामिन ए,विटामिन सी,बीटा केरोटीन आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं।
Published on:
08 Dec 2021 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
