7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lemon Leaves Benefits: नींबू के पत्तों के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Lemon Leaves Benefits: पेट के कीड़ों को दूर करने में भी नींबू के पत्तों के फायदे देकर जा सकते हैं। इस शोध के अनुसार, नींबू के पत्तों में एंथेल्मिंटिक प्रभाव मौजूद होने के कारण इनके सेवन से पेट के कीड़ों को नष्ट करने में मदद मिल सकती है।

2 min read
Google source verification
Amazing Health Benefits of Lemon Leaves In Hindi

Amazing Health Benefits of Lemon Leaves In Hindi

आपके स्वास्थ्य से लेकर बालों तथा त्वचा सभी के लिए नींबू के कई फायदे बताए गए हैं। विटामिन सी से भरपूर नींबू कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम पहुंचाता है। पाचन समस्याओं को दूर करने, वजन घटाने, रूसी की समस्या से छुटकारा पाने आदि में नींबू का रस कारगर साबित हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू के पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं। फ्लेवोनॉयड, सिट्रिक एसिड, विटामिन सी जैसे गुणों से युक्त नींबू के पत्तों का इस्तेमाल कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। तो आइए जानते हैं नींबू के पत्तों से होने वाले फायदों के बारे में...

1. तनाव कम करने में
आजकल लोगों को किसी ना किसी बात की चिंता लगी रहती है। साथ ही उनका खानपान और जीवनशैली भी इस तरह की हो गई है कि यह समस्या तनाव के रूप में बदल जाती है। ऐसे में तनाव को कम करने में नींबू के पत्तों से बना ऑयल काफी फायदेमंद हो सकता है। प्राकृतिक उपचार के रूप में आप नींबू के पत्तों से तैयार तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें तनाव-रोधी गुण पाए जाते हैं।

2. नाक से खून आना
नाक से खून आने की समस्या से राहत पाने के लिए नींबू के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू के पत्तों में मौजूद विटामिन सी नाक से खून आने की परेशानी को दूर करने में मदद कर सकता है। क्योंकि नाक से खून आने की समस्या विटामिन सी डिफिशिएंसी के कारण भी हो सकती है।

3. पेट के कीड़े दूर करने में
पेट के कीड़ों को दूर करने में भी नींबू के पत्तों के फायदे देकर जा सकते हैं। इस शोध के अनुसार, नींबू के पत्तों में एंथेल्मिंटिक प्रभाव मौजूद होने के कारण इनके सेवन से पेट के कीड़ों को नष्ट करने में मदद मिल सकती है।

4. त्वचा समस्याओं में
आजकल लोगों को कोई ना कोई त्वचा समस्या लगी रहती है। इसका मुख्य कारण जीवनशैली और खानपान की गलत आदतें हो सकती हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि, एंटीमाइक्रोबॉयल गुणों के कारण नींबू के पत्तों का इस्तेमाल त्वचा समस्याओं को दूर करने में किया जा सकता है। यह त्वचा से बैड बैक्टीरिया को खत्म करके त्वचा संक्रमण से बचाने में भी सहायक हो सकता है।