
नीम का प्रयोग किसी भी रूप में किया जा सकता है। इसके पत्ते, तने और फल किसी न किसी बीमारी का रामबाण इलाज होते हैं। नीम में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं। इसलिए स्किन पर होने वाले इंफेक्शन से लेकर फोड़े-फुंसी, दाग-धब्बे या खुजली पर नीम बहुत काम आता है। अगर आपके पास नीम नहीं तो नीम के तेल का प्रयोग करें।
नीम का तेल के जानिए ये फायदे
मुहांसों पर कारगर- नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है जो कील-मुंहासे पैदा करने बाले बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं। तेल का रोज प्रयोग करने से मुहांसों के कारण चेहरे पर आई लालिमा और सूजन भी कम होने लगती है।
एंटी-एजिंग गुणों से भरा- नीम के तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ती उम्र के असर को कम करता है। स्किन पर आने वाली फाइन लाइंस, रिंकल्स से बचाव के लिए हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक नीम तेल से चेहरे और गले की मालिश करें। ऐसा रोजाना करने से आपकी स्किन टाइट और टोन रहेगी।
खुजली और दानों पर कारगर- अगर स्किन पर किसी प्रकार की खुजली हो रही या दाने आ गए हैं तो नीम का तले लगा दें। आराम मिलेगा।
स्किन की अशुद्धियां दूर करने के लिए- स्किन की किसी भी तरह की समस्या से निजात पाने के लिए रोज रात में सोने से पहले नीम के तेल का मसाज कर लें।
इंफेक्शन दूर करने वाला- स्किन पर फंगल या बैक्टरियल इंफेक्शन होने पर भी नीम का तेल काम आता है। प्रभावित जगह पर ये तेल लगाने से काफी आराम मिलता है।
कैसे करें नीम का तेल यूज
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इनमें से किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को अपनाने का फैसला आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)
Published on:
02 Apr 2022 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
