9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Onion Juice Benefits: प्याज के रस के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Onion Juice Benefits: प्याज के रस का इस्तेमाल एक्ने यानी मुंहासों को दूर करने में भी किया जा सकता है। प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं जिससे यह मुंहासे और अन्य त्वचा समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। एक शोध के अनुसार, प्याज के रस से तैयार जैल के इस्तेमाल से एक्ने के दाग-धब्बों को घटाने में मदद मिल सकती है।

2 min read
Google source verification
Amazing Health Benefits of Onion Juice In Hindi

Amazing Health Benefits of Onion Juice In Hindi

कई तरह के व्यंजनों में प्याज का तड़का लगते ही उनका स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन प्याज का इस्तेमाल केवल भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि अनियन जूस यानी प्याज के रस का सेवन या इस्तेमाल करके कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में मदद मिल सकती है। आप सुबह खाली पेट प्याज के अर्क का पानी के साथ सेवन करके इसके फायदे उठा सकते हैं। साथ ही त्वचा समस्याओं में भी इसके इस्तेमाल के फायदे देखे गए हैं। तो आइए जानते हैं प्याज के रस के फायदे के बारे में...

1. इन्फ्लेमेशन की समस्या में राहत
विशेषज्ञों की मानें तो अनियन जूस यानी प्याज के रस में एंटी इन्फ्लेमेटरी (सूजन को कम करने वाले) और दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं। जिससे प्याज के रस का सेवन सूजन और दर्द की समस्या में आराम पहुंचा सकता है।

2. एक्ने दूर करने में
प्याज के रस का इस्तेमाल एक्ने यानी मुंहासों को दूर करने में भी किया जा सकता है। प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं जिससे यह मुंहासे और अन्य त्वचा समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। एक शोध के अनुसार, प्याज के रस से तैयार जैल के इस्तेमाल से एक्ने के दाग-धब्बों को घटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही प्याज के रस का इस्तेमाल त्वचा संक्रमण पैदा करने वाले बैड बैक्टीरिया से लड़ने में भी सहायक हो सकता है।

3. आंखों की रोशनी बढ़ाने में
अपर्याप्त पोषण और लंबे समय तक मोबाइल लैपटॉप का इस्तेमाल करने के कारण आंखों की रोशनी पर गलत असर पड़ता है। ऐसे में लंबे समय तक आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, प्याज के रस में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण कंजेक्टिवाइटिस जैसी अन्य आंखों की संक्रमण की समस्या से भी राहत दिला सकते हैं।

4. स्वस्थ नाखूनों के लिए
खूबसूरत नाखून आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में नाखूनों के फंगस को ठीक करने में भी प्याज के रस के फायदे देखे जा सकते हैं। क्योंकि प्याज के रस में एंटीफंगल गुण मौजूद होता है, जो नाखूनों के फंगस से लड़ने में कारगर साबित हो सकता है।