5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतरे ही नहीं इसके छिलके भी होते है बेहद फायदेमंद, जानिए संतरे के छिलकों से होने वाले इन फायदों के बारे में

संतरे ही नहीं इसके छिलके भी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं, जानिए कि इसके छिलके का यदि आप इस्तेमाल करते हैं तो शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

2 min read
Google source verification
संतरे ही नहीं इसके छिलके भी होते है बेहद फायदेमंद, जानिए संतरे के छिलकों से होने वाले इन फायदों के बारे में

health benefits of orange peel

संतरा का सेवन तो आप करते ही होंगें लेकिन क्या आपको पता है कि संतरा ही नहीं इसके छिलके भी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इनके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। संतरे की छिलके की बात करें तो ये कई सारे औषिधीय तत्वों से भरपूर होते हैं। ये न केवल त्वचा को खूबसूरत बनाते हैं बल्कि ये सेहत को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने में भी मददगार साबित होते हैं । जानिए कि यदि आप इसका सेवन करते हैं तो सेहत के लिए कितने बेहतरीन होते हैं।

बालों के ग्रोथ के लिए होता है अच्छा
संतरे का छिलका न केवल आपके त्वचा में ग्लो को बरक़रार रखता है, वहीं ये बालों की सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके इस्तेमाल से डॅंडरफ की समस्या दूर हो जाती है, वहीं ये बालों को लंबे और घने बना के रखने में आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकता है। यदि आपके बालों कि चमक खो गई है तो इसका इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है।

पाचन क्रिया को बनाता है बेहतर
यदि आप पाचन क्रिया को बेहतर बना के रखना चाहते हैं तो संतरे के छिलके का सेवन बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके छिलके में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है वहीं ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करता है। संतरे के छिलके के सेवन से वहीं कब्ज, अपच के जैसी अन्य समस्याएं भी दूर होती जाती हैं। पाचन क्रिया को यदि आप दुरुस्त बना के रखना चाहते हैं तो इसके छिलके का पाउडर बना के सुबह के खाली पेट जरूर सेवन करें।

स्किन में ग्लो को रखता है बरक़रार
यदि आप अक्सर त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो संतरे का छिलका आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकता है, इसके सेवन से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। इसके पाउडर को आप रोजाना चेहरे में लगा सकते हैं। न ये सिर्फ आपके त्वचा में ग्लो को बरक़रार रखेगा, साथ ही साथ में दाग-धब्बे, मुहासें, पिम्पल्स के दाग के जैसे अन्य समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। इसलिए नियमित रूप से इसका इस्तेमाल आपके चहरे को खूबसूरत बना सकता है।

कील-मुहासों को करता है खत्म
यदि कील-मुहासों कि समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो भी इसका इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा बेहतरीन साबित होता है, इसका सेवन आप गुलाब जल के साथ मिक्स करके कर सकते हैं। ये कील मुहासों की समस्या को जड़ से दूर कर देगा वहीं चेहरे में ग्लो को भी बरक़रार रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: पाना चाहते हैं सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा, तो आज ही डाइट में शामिल करें आवलें के जूस को